Advertisement

'Kapil Sharma Show की कोई वेल्यू नहीं', Raftaar ने खोली कॉमेडियन की पोल फिर डिलीट किया Video

फेमस रैपर रफ्तार (Raftaar) ने लाइव स्ट्रीम के दौरान 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की पोल खोली है. रैपर का कहना है कि कॉमेडियन का शो सिर्फ 'शोशाबाजी' करता है.

'Kapil Sharma Show की कोई वेल्यू नहीं', Raftaar ने खोली कॉमेडियन की पोल फिर डिलीट किया Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) टीवी के सबसे फेमस शोज में से एक है. अब तक ना जाने कितने सितारे इस शो का हिस्सा बन चुके हैं. फैंस भी हर वीक छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. कॉमेडियन के शो का पहला एपिसोड 23 अप्रैल 2016 को शुरू हुआ था. इसके बाद से कपिल अब तक चार सीजन्स के जरिए अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर लोगों को हंसाते आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान उनका शो कई विवादों में भी फंसा. कॉमेडियन के शो के लेकर अबतक कई सवाल उठ चुके हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में फेमस रैपर रफ्तार (Raftaar) ने लाइव स्ट्रीम के दौरान कपिल के शो की पोल खोली है. लाइव स्ट्रीम वीडियो में रैपर ने बताया कि कॉमेडियन का शो सिर्फ 'शोशाबाजी' करता है और यहां केवल वही लोग आते हैं जो मशहूर हैं, जिससे उनकी रेपुटेशन और बढ़ सके.

यह भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: बंद होने जा रहा कपिल शर्मा का शो? उड़ती खबरों पर कॉमेडियन ने खुद बताई सच्चाई  

हाल ही में डंक रिशू नाम के एक यू-ट्यूबर संग बात करते हुए रफ्तार ने कहा, 'बेसिकली क्या होता है, देख हमने काम कर लिया, वहां जाकर अब ये दिखाना होता है कि हम बड़े हैं. ये शोशेसबाजी है. जनता के सामने इज्जत बन जाती है, हम बड़े लगते हैं. घर पर मां बाप भी बोलते हैं कि कपिल के शो पर आया था. गली कूचे में भी हवा बन जाती है लेकिन असल जिंदगी में उसके कुछ मायने नहीं है. कोई वैल्यू नहीं है.' 

रैपर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'बैंक अकाउंट में ज्यादा पैसा न हो, पर लोग खुद के लिए यह सोचने लगते हैं कि वह बहुत बड़े स्टार बन गए हैं. उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ अचीव कर लिया है. मतलब वहां चले गए तो कुछ अचीव कर लिया लाइफ में. बाकी बैंक में कुछ हो न हो, कपिल शर्मा के हो जाओ एक बारी.'

यह भी पढ़ें- Kapil Sharma की झोली में गिरी बड़ी फिल्म, तीन तीन सुपरस्टार्स वाली इस फिल्म में आएंगे नजर

रैपर के इस बयान के बाद ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा. हालांकि, इसके थोड़ी ही देर बाद वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया. बता दें कि रफ्तार भी कपिल के शो पर हाजरी लगा चुके हैं. रैपर अपने बाकी सिंगर साथियों के साथ बतौर गेस्ट कपिल के शो पर गए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement