Advertisement

Dipika Chikhlia ने पुराने दिनों को किया याद, शेयर की भूली बिसरी Unseen फोटोज, देख फिदा हुए फैंस

Dipika Chikhlia ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी कुछ पुरानी फोटोज देखी जा सकती हैं. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Latest News
Dipika Chikhlia ने पुराने दिनों को किया याद, शेयर की भूली बिसरी Unseen फोटोज, देख फिदा हुए फैंस

Dipika Chikhlia दीपिका चिखलिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के मशहूर टीवी शो 'रामायण' (Ramayan) में 'सीता' (Sita) का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को भला कौन नहीं जानता है. एक्ट्रेस ने शो में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के मन में ऐसी छाप छोड़ी थी जो आज तक मिट नहीं पाई है. वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. लाखों लोगों ने उन्हें इंस्टा पर फॉलो किया हुआ है जिनक लिए एक्ट्रेस आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ पुरानी (Dipika Chikhlia unseen photos) फोटो शेयर की हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

एक्टिंग की दुनिया से अलग दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. यहां वो अक्सर खुद से जुड़ी तस्वीरें या वीडियोज शेयर करती नजर आ जाती हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने खुद का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी कुछ पुरानी और अनसीन फोटोज शेयर की. इसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर जवानी के दिनों की फोटोज शेयर की. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Dipika Chikhlia: 'रामायण' की 'सीता' का मॉडर्न लुक देख भड़के यूजर्स, कहा 'मां का दर्जा दिया था आप क्या निकलीं'

दीपिका के इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'आप कितनी मासूम हो ऐसा लगता है सीता सामने ही हैं. क्या दिन थे वो भी जब हम लोग आपको सच में सीता मान बैठे और आज भी मन नहीं मानता है.' एक और यूजर ने लिखा 'जब मैं 9 साल का था तब मैंने आपको पहली बार सामने से देखा था आपको तबसे ही भगवान मान लिया था.'

ये भी पढ़ें: मिथिला से विदाई के दौरान भावुक हुईं Ramayana की 'माता सीता', Dipika Chikhlia ने रोते हुए कही यह बात

एक्ट्रेस जल्द ही टीवी शो 'धरती पुत्र नंदनी' में नजर आने वाली हैं. ये शो 21 अगस्त से नजारा टीवी चैनल पर टेलिकास्ट होगा. एक्ट्रेस को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement