Advertisement

Rakhi Sawant: फिर आई 'ड्रामा क्वीन' की बारात? दुल्हन के लुक में आईं नजर, लोग बोले 'कितनी बार डोली में बैठोगी'

Rakhi Sawant आए दिन अपनी अजीबो गरीब हरकतों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ब्राइडल लुक में नजर आईं. इसे लेकर वो फिर से ट्रोल हो गई हैं.

Rakhi Sawant: फिर आई 'ड्रामा क्वीन' की बारात? दुल्हन के लुक में आईं नजर, लोग बोले 'कितनी बार डोली में बैठोगी'

Rakhi Sawant राखी सावंत 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) लाइमलाइट में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. बीते कुछ दिन पहले वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं. आदिल खान से उनकी शादी और फिर तलाक काफी चर्चा में रहा. और तो और राखी ने आदिल (Adil Khan Durrani) पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेज दिया था. वहीं आदिल से पहले वो अपने NRI पति रितेश के साथ शादी को लेकर भी चर्चा में थीं. उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका. इसी बीच वो फिर से ब्राइडल लुक (Rakhi Sawant bridal look) में नजर आईं जिसे देख लोगों का सिर चकरा गया है और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है. 

बॉलीवुड के सेलीब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टा पेज पर राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सजीधजी दुल्हन के गेटअप में नजर आईं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें राखी 'सबकी बारातें आईं' सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं. यही नहीं राखी सावंत अपनी शादी में आने का सबको न्योता भी दे रही हैं.लुक की बात करें तो राखी ने येलो कलर का लहंगा पहना हुआ था. खुले बाल, डार्क मेकअप और हैली ज्वेलरी पहनकर एक्ट्रेस किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं. इस वीडियो में राखी कहती हैं 'मेरी बारात में जरूर आना पर सुहागरात पर मत चले आना.'

ये भी पढ़ें: 'तेरे Salman Bhai को कोई नहीं बचा सकता', Rakhi Sawant को Lawrence Bishnoi गैंग से मिला धमकी भरा मेल, दे डाली ये वॉर्निंग

वहीं वीडियो को देखकर लोगों को ये लग रहा है कि राखी एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है पर लोग फिर भी राखी को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा 'हर बार पब्लिसिटी, लाइमलाइट, अब अच्छा नहीं लगता,' एक और यूजर ने लिखा 'कितनी बार डोली में बैठोगी.' एक और ने लिखा 'जो लेकर जाता है वापस छोड़ जाता है.'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने Malaika Arora की चाल का उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर भड़के फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement