Advertisement

Rakhi Sawant को 'नई दोस्त' Sherlyn Chopra ने सरेआम दे डाली Kiss, लोगों ने लगाई क्लास बोले 'अरे बस करो बहन'

Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra की दोस्ती देख लोग हैरान हैं. दोनों एक्ट्रेस मीडिया के सामने अपनी इस 'नई दोस्ती' को दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं

Rakhi Sawant को 'नई दोस्त' Sherlyn Chopra ने सरेआम दे डाली Kiss, लोगों ने लगाई क्लास बोले 'अरे बस करो बहन'

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra: राखी सावंत शर्लिन चोपड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी में इन दिनों काफी उथल पुथल चल रही है. वो अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की धोखाधड़ी और बेवफाई का शिकार हुई हैं. इस मामले में उनके पति जेल में भी हैं. हालांकि इन सबके बीच एक अच्छी बात ये थी कि राखी और शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) की दोस्ती हो गई है. कभी एक दूसरे की कट्टर दुश्मन रहीं दोनों एक्ट्रेसेस को अब एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए देखा जा रहा है. 

हाल ही में राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में फिर से दोनों को एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है. इसमें शर्लिन अपनी नई दोस्त को किस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं राखी भी मिल रहे इस प्यार से काफी खुश हैं.  

हालांकि दोनों के प्यार को देख लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बस करो बहन'. दूसरे यूजर ने लिखा 'कभी एक दूसरे की जानी दुश्मन थी और केस कर रखा था देखो ड्रामेबाज'. तीसरे यूजर ने लिखा 'शर्लिन ने सोचा लगे हाथ फेमस हो जाती हूं फ्रेंड बनके.'

ये भी पढ़ें: जब Rakhi Sawant के पूरे शरीर पर आए थे टांके, एक्ट्रेस ने खुद सुनाई थी अपने साथ हुईं ज्यादतियां

वहीं कुछ दिन पहले दोनों ने मीडिया के सामने बताया था कि अब वो पक्की सहेली बन गई हैं.एक वीडियो में दोनों को गले लगते , किस करते और एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखी गईं. यहां तक कि शर्लिन चोपड़ा ने आदिल को ठग भी बता डाला था. इस वीडियो के भी वायरल होने के बाद लोग उनका मजाक बना रहे थे और कमेंट कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: कभी किस करते, कभी हाथ पकड़े एक साथ नजर आईं Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra, देख चौंके लोग

Rakhi को गिरफ्तार करा चुकी हैं Sherlyn

कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया था. राखी से पूछताछ हुई थी और फिर उन्हें छोड़ दिया गया था. शर्लिन चोपड़ा ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए राखी सावंत के खिलाफ उन्हें बदनाम करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement