Advertisement

खड़ा हो जाऊंगा लेकिन गाऊंगा नहीं- मसूद, वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का बयान, अरशद मदनी ने जो कहा वो सही- मसूद | लखनऊ में कार हादसे का CCTV सामने आया, तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकली, 12वीं का छात्र चला रहा था तेज रफ्तार कार, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत | मेरठ में शावेज राणा ने लगाई गुहार, हिंदू संगठनों का लव जिहाद का आरोप, शावेज ने शादी हो जाने की गुहार लगाई, 'शावेज की आकांक्षा से शादी होनी थी' | अरशद मदनी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, ये हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं- गिरिराज सिंह, 'वंदे मातरम आजादी की लड़ाई को दिखाता है', 'मदनी हो या कोई और कानून से ऊपर नहीं'

कभी किस करते, कभी हाथ पकड़े एक साथ नजर आईं Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra, देख चौंके लोग

Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों को साथ में किस करते और गले लगते देखा जा सकता है. देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Latest News
कभी किस करते, कभी हाथ पकड़े एक साथ नजर आईं Rakhi Sawant और Sherlyn Chopra, देख चौंके लोग

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. राखी कुछ दिन पहले अपनी मां को खो चुकी हैं वहीं उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी  (Adil Khan Durrani) के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके चलते आदिल सलाखों के पीछे हैं. इन्हीं सबके बीच कभी एक दूसरे की दुश्मन रहीं राखी और शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) को एक दूसरे के साथ देखा गया. दोनों को एक दूसरे की तारीफ करते देखा जा रहा है. हाल ही में कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें दोनों मीडिया के सामने हाथ पकड़े नजर आईं. यही नहीं दोनों को किस करते और गले लगते हुए भी देखा गया. इसे देखने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा को साथ में दिखा गया. दोनों ने मीडिया के सामने बताया कि अब वो पक्की दोस्त हो गई हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को गले लगते , किस करते और एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. यहां तक कि शर्लिन ने आदिल को ठग भी बता डाला है. वहीं मैसूर में एक ईरानी महिला ने आदिल के खिलाफ रेप के आरोप लगाए, इस बारे में शर्लिन ने कहा 'मैंने राखी से पूछा कि वह अपने सपनों के आदमी से शादी करके खुश क्यों नहीं थी लेकिन बाद में पता चला कि वह आदमी ठग था. वह लोगों को बेवकूफ बनाता था और उनका रेप करता था.'

ये भी पढ़ें: जब Rakhi Sawant के पूरे शरीर पर आए थे टांके, एक्ट्रेस ने खुद सुनाई थी अपने साथ हुईं ज्यादतियां

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनका मजाक बना रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'दुश्मन बनी पक्की सहेली'. एक और ने लिखा 'मोदी जी इनका कुछ करो अब बर्दाश्त नहीं होता.' तीसरे शख्स ने लिखा 'दोनों नौटंकीबाज.'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant के आरोपों पर Tanu Chandel ने तोड़ी चुप्पी, Adil Durrani को लेकर कही ये बात

बता दें कि कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा की ही शिकायत पर अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया था. शर्लिन चोपड़ा ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए राखी सावंत के खिलाफ उन्हें बदनाम करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. ये तब हुआ जब राखी ने शर्लिन पर 'सेक्सटॉर्शन रैकेट' और शक्तिशाली व्यक्तियों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement