Advertisement

Rakhi Sawant ने दूसरी शादी के लिए बॉयफ्रेंड Adil Khan को किया प्रपोज, बदले में मिली बेइज्जती

Rakhi Sawant शादी के लिए तैयार हो गई हैं. उन्होंने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) आदिल खान (Adil Khan) को प्रपोज कर दिया लेकिन बदले में उन्हें बेइज्जती मिली.

Latest News
Rakhi Sawant ने दूसरी शादी के लिए बॉयफ्रेंड Adil Khan को किया प्रपोज, बदले में मिली बेइज्जती

Rakhi Sawant, Adil Khan Durrani: राखी सावंत ने बायफ्रेंड को किया प्रपोज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो इन दिनों पपराजी के सामने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan) के साथ पोज देती दिखाई दे जाती हैं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से राखी और आदिल के फैंस निराश हो गए हैं. राखी ने सबके सामने आदिल तो शादी के प्रपोज कर दिया है लेकिन इस पर आदिल ने जो रिएक्शन दिया वो चौंकाने वाला था.

घुटनों पर बैठ गईं Rakhi Sawant

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि सिल्वर शिमरी टॉप और लेदर ब्राउन ट्राउजर पहने हुए हैं. उनके सामने ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में आदिल खड़े हैं. राखी फूलों का गुलदस्ता लेकर आदिल के सामने आती हैं और घुटनों पर बैठ जाती हैं. वो इस दौरान आदिल को सीधा शादी के प्रपोज कर देती हैं. राखी कहती हैं कि 'आदिल क्या तुम मुझसे शादी करोगे'?

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड Adil ने ड्रेसिंग को लेकर कही बड़ी बात, बोले- 'उसे हिजाब पहनने...'

ऐसा था Adil Khan का रिएक्शन

वहीं, राखी के इस रोमांटिक जेस्चर पर आदिल का रिएक्शन चौंकाने वाला होता है. वो राखी के प्रपोजल पर हां या ना कुछ बोलते ही नहीं है. फिर राखी ये देखकर बुरी तरह चिढ़ जाती हैं और कैमरों के सामने ही उनसे अपना गुदलस्ता छीनने लगती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा राखी और आदिल का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant हुईं ऊप्स मोमेंट की शिकार, ऊपर से बार-बार खिसक रही थी ड्रेस 

फैंस हुए निराश

इस वीडियो देखकर राखी के कई फैंस निराश हो गए हैं. कईयों ने इसे राखी की बेइज्जती बताया है. हालांकि, कुछ लोगों को ये भी लग रहा है कि ये सब राखी और आदिल का ड्रामा भर है. दोनों अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं' को प्रमोट करने के लिए ये सब कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement