Advertisement

Sherlyn Chopra की कायल हुईं Rakhi Sawant, बांधे तारीफों के पुल, बोलीं 'मुझे जगाने के लिए थैंक्यू'

Rakhi Sawant एक बार फिर से Sherlyn Chopra की जमकर तारीफ करती नजर आईं. उन्होंने शर्लिन को उन्हें सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू बोला. देखें Viral Video.

Latest News
Sherlyn Chopra की कायल हुईं Rakhi Sawant, बांधे तारीफों के पुल, बोलीं 'मुझे जगाने के लिए थैंक्यू'

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra: राखी सावंत शर्लिन चोपड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कभी कट्टर दुश्मन रहीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) और शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के बीच अब दोस्ती होने लगी है. पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रही लड़ाई के बीच राखी जमकर शर्लिन चोपड़ा की तारीफ करती दिखीं. साथ ही शर्लिन के सपोर्ट के लिए उन्हें थैंक्यू भी कहा. राखी का कहना है कि उनके साथ आजकल जो कुछ भी हो रहा है उससे शर्लिन को भी बुरा लग रहा है. राखी का कहना है कि इस कठिन समय में शर्लिन उन्हें हिम्मत दे रही हैं.

राखी सावंत ने कहा, 'शर्लिन एक बहुत अच्छी लड़की है और मैं उसका पास्ट भुला देना चाहती हूं. उसने मुझे दिलासा दिया और उसके दो चार शब्द मेरे लिए काफी हैं. उसने राखी से राखी को मिलाया है. उसने कहा काम कर आगे बढ़ राखी. मेरे जैसा स्लिम ट्रिम बन. मुझे जगाने के लिए थैंक्यू.'

ये भी पढ़ें: पति से विवाद के चक्कर में Rakhi Sawant के साथ हुई ये अच्छी बात, वीडियो में खुद किया खुलासा

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कहानी का नया मोड़..दुश्मन बनी दोस्त.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एकता कपूर के सीरियल के लिए नई कहानी और कास्ट.'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant नहीं छोड़ेंगी जुल्म ढाने वाले पति Adil Khan का साथ, कोर्ट कचहरी के बाद कह डाली ऐसी बात

इससे पहले भी राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो बता रही हैं कि शर्लिन चोपड़ा के साथ उनकी दोस्ती हो गई है. वीडियो में राखी कहती हैं कि 'शर्लिन चोपड़ा का शुक्रिया. कल मैं उनसे मिली थी उन्हें मेरे लिए बहुत बुरा लगा. उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया. उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया, उन्होंने कहा कि कहां गई हमारी परदेसिया वाली राखी. मैंने हमेशा कहती थी मैं आदिल से प्यार करती हूं लेकिन अब नहीं मैं अपने आप से प्यार करती हूं. मुझे जीना है और बहुत काम करना है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement