Advertisement

Rakhi Sawant: प्रग्नेंट हैं Adil Durrani की गर्लफ्रेंड? राखी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Rakhi Sawant ने बताया है कि उनके पति Adil Durrani की कथित गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है. उन्होंने मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया है.

Latest News
Rakhi Sawant: प्रग्नेंट हैं Adil Durrani की गर्लफ्रेंड? राखी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Rakhi Sawant Adil Durrani: राखी सावंत, आदिल खान दुर्रानी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी सुर्खियों में है. राखी एक- एक कर अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के काले चिट्ठे खोल रही हैं. राखी ने आदिल पर धोखा देने, मारपीट करने (Domestic Violence) और पैसे लूटने (Money Fraud) जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके अलावा राखी ने आदिल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड (Adil Khan Durrani Girlfriend) के बारे में भी खुलासा किया था. वहीं अब राखी ने हैरान कर देने वाली बात कह डाली है. उन्होंने बताया कि आदिल की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट (Adil Khan Durrani Girlfriend pregnant) है.

राखी सावंत ने कुछ समय पहले अपने पति आदिल खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसके बाद उनके पति पुलिस की गिरफ्त में हैं. उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन सबके बीच एक्ट्रेस अपने पति को लेकर रोज नए नए चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

ये भी पढ़ें: 'Rakhi Sawant ने पहले ही बना लिया था पति Adil Durrani को फंसाने का प्लान', वकील ने दिखाए सारे सबूत

राखी सावंत ने हाल ही में पैपराजी से बातचीत करते हुए खुलासा किया कि उनके पति, आदिल खान दुर्रानी की कथित गर्लफ्रेंड, तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं. राखी सावंत ने कहा 'मैंने न्यूज में पढ़ा कि आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल, जिसकी वजह से उसने मेरा भरोसा तोड़ा, मुझे मारा, अब प्रेग्नेंट है. यह मेरे लिए शॉकिंग है.'

राख ने आगे कहा, 'आदिल, तुमने मेरे साथ बच्चा प्लान किया था. मैं तुम्हारी पत्नी हूं, और तुम अपनी गर्लफ्रेंड को बच्चा दे रहे हो. मैं कैसे रहूंगी आदिल? प्लीज मुझे बताओ.

ये भी पढ़ें: अब नहीं बचेंगे Rakhi Sawant के पति Adil Khan? कार चोरी से रेप तक लंबी है अपराधों की पूरी लिस्ट

राखी सावंत के पति आदिल की गिरफ्तारी के बाद कई लड़कियां सामने आ रही हैं और अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बोल रही हैं. हाल ही में ईरानी महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया और मैसूर में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की. इन सबके बीच राखी भी पति आदिल और उनकी गर्लफ्रेंड तनु चंदेल को लेकर खुलासे कर रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement