Advertisement

Rakhi Sawant ने जब पति Adil से मांगे थे अपनी मेहनत के 1.50 करोड़ रुपये, मासूम सी शक्ल बनाकर किया था 'झूठा वादा'

Rakhi Sawant के पति Adil Durrani 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. इसी बीच एक Video सामने आया है जिसमें राखी पति आदिल से अपने पैसे मांगती दिखीं.

Latest News
Rakhi Sawant ने जब पति Adil से मांगे थे अपनी मेहनत के 1.50 करोड़ रुपये, मासूम सी शक्ल बनाकर किया था 'झूठा वादा'

Rakhi Sawant Accused Husband Adil Khan Durrani: राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर लगाया आरोप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को हाल ही में गिरफ्तार किया गया . इसके बाद उनकी कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. राखी का आरोप था कि आदिल ने उनपर हमला किया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि आदिल ने उनसे 1.50 करोड़ रुपये लिए थे जो उन्होंने वापस नहीं किए. इसी बीच अब इन्हीं पैसों से जुड़ा एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे. 

राखी सावंत ने मीडिया के सामने ये बात कही थी कि आदिल उनका सारा पैसा ले गया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति ने उनके साथ 1.50 करोड़ रुपये का घपला किया थो उनकी खून पसीने की कमाई थी. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें आदिल को देखा जा सकता है, वहीं राखी कैमरे के पीछे रहकर उनसे सवाल पूछ रही हैं. इस वीडियो में सुना जा सकता है कि राखी अपनी मेहनत के 1.50 रुपये मांग रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले 'पहले से शादीशुदा है Adil Khan, कई लड़कियों को किया बर्बाद'

इस वीडियो में राखी ने पूछा कि आप मेरे 1.50 करोड़ रुपये कब दे रहे हैं. तो इसपर आदिल कहते हैं कि वो 4 महीने में उनके पैसे दे देंगे. इसपर राखी कहती हैं कि मुझे प्रॉफिट नहीं चाहिए. वो आप रखो मुझे बस मेरी मेहनत के पैसे दे दो जौ मैंने अपने गहने बेचकर दिए थे.  

वहीं राखी सावंत के भाई ने भी कई चौंकाने वाले खुलासा किए थे. उन्होंने कहा था कि आदिल खान पहले से ही शादीशुदा हैं. मीडिया से बात करते हुए राखी के भाई ने कहा वो राखी के अलावा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है. उन्होंने बताया कि आदिल के ऊपर पैसे और गाड़ी चोरी करने जैसे मामले भी दर्ज हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement