Advertisement

Rakhi Sawant को Adil Durrani की मां ने किया कॉल, एक्ट्रेस से बोलीं 'बच्चा समझकर कर दो माफ', राखी ने दिया ये जवाब

Rakhi Sawant और उनके पति Adil Durrani के बीच विवाद बढ़ गया है. गिरफ्तारी के बाद आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Latest News
Rakhi Sawant को Adil Durrani की मां ने किया कॉल, एक्ट्रेस से बोलीं 'बच्चा समझकर कर दो माफ', राखी ने दिया ये जवाब

Rakhi Sawant राखी सावंत 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की शादी फिर से खतरे में पड़ गई है. उन्होंने हाल ही में पति आदिल खान (Adil Khan Durrani) के खिलाफ बेवफाई और घरेलू हिंसा के साथ-साथ फ्रॉड का आरोप लगाया था. इसके बाद राखी की एफआईआर पर आदिल को गिरफ्तार (Adil Khan Durrani Arrested) कर लिया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. वहीं इसी बीच राखी से जब पूछा गया कि आदिल के परिवार से उनके पास किसी का कॉल आया तो एक्ट्रेस ने खुलकर इस बारे में मीडिया में बताया.   

विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी सावंत से एक मीडिया वाले ने पूछा कि क्या आदिल की मम्मी या परिवार के किसी सदस्य का उनके पास कॉल आया तो इसपर राखी ने बताया कि उनके पास घर वालों का फोन आया था. राखी ने बताया कि आदिल की मां और आंटी का कॉल उनके पास आया था. एक्ट्रेस ने कहा, 'वो 7 महीने से यही बोल रही कि बच्चा है, ये बच्चा है. 30 साल का ऐसा जुल्म करता है. फिर भी उनके कहने पर मैं हमेशा माफ कर देती थी.'   

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant के सपोर्ट में आए Ex हसबैंड रितेश, बोले 'लव जिहाद के चक्कर फंस गई'

राखी सावंत ने ये भी बताया कि आदिल खान की जमानत खारिज कर दी गई है और वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है. राखी ने कहा 'उनकी जमानत नहीं हुई, उनको सीधे कस्टडी में, जेल में भेज दिया.' उन्होंने आगे कहा, 'एडवोकेट और पुलिस अपना काम कर रहे हैं. मुझे देश के कानून पर और पुलिस पर भरोसा है.'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant के पति Adil Khan काले कपड़े से मुंह छुपाकर पहुंचे कोर्ट, मीडिया देखते ही लगाई दौड़

बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. मंगलवार यानी 7 फरवरी को मुंबई में ओशिवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. बिग बॉस फेम राखी सावंत ने आदिल से पुलिस सुरक्षा भी मांगी है. वहीं राखी के भाई राकेश ने भी एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और कहा कि आदिल ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement