Advertisement

Rakhi Sawant के सपोर्ट में आए Ex हसबैंड रितेश, बोले 'लव जिहाद के चक्कर फंस गई'

Rakhi Sawant और उनके पति Adil Khan Durrani के बीच चल रहे विवाद के बीच अब एक्ट्रेस के Ex-पति ने रिएक्शन दे डाला है.

Latest News
Rakhi Sawant के सपोर्ट में आए Ex हसबैंड रितेश, बोले 'लव जिहाद के चक्कर फंस गई'

Rakhi Sawant Ex Husband On Adil Khan Case: राखी सावंत के सपोर्ट में आए एक्स पति

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने राखी के साथ जो कुछ भी किया है, उस पर राखी अब जाकर खुलकर बोल रही हैं. उन्होंने आदिल के खिलाफ बेवफाई और घरेलू हिंसा के साथ-साथ फ्रॉड का आरोप भी लगाया है. राखी की एफआईआर के बाद आदिल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. वहीं, अब इस पूरे मामले पर राखी के एक्स- पति रितेश (Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने राखी को खुलकर सपोर्ट किया है.

पहले से ही सबकुछ था पता?

राखी सावंत के पति रितेश के साथ रिश्ता इसलिए टूटा था क्योंकि रितेश ने अपनी पहली शादी से तलाक नहीं लिया था और राखी से अपने बच्चे और पत्नी का सच छुपाया था. वहीं, अब जब राखी के साथ आदिल ने भी ऐसी ज्यादती की है तो रितेश अपनी एक्स-वाइफ के सपोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं. रितेश ने राखी और आदिल के केस को लेकर इंस्टाग्राम पर लाइव किया है और इस दौरान कहा है कि वो पहले से सबकुछ जानते थे क्योंकि राखी ने 3 महीनों पहले उन्हें अपनी आबबीती सुनाई थी.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant के पति Adil Khan काले कपड़े से मुंह छुपाकर पहुंचे कोर्ट, मीडिया देखते ही लगाई दौड़

Love Jihad पर कही ऐसी बात

उन्होंने कहा कि राखी की आंखों में सच साफ नजर आ रहा है और वो झूठ नहीं बोल रही हैं. रितेश कहते हैं कि आदिल ने राखी के साथ ऐसी ज्यादतियां की हैं कि जिन्हें बताना भी मुमकिन नहीं है. उन्होंने इंस्टा लाइव से राखी को सपोर्ट देते हुए कहा कि 'मैं भी इसी दर्द से गुजर चुका हूं. मैंने दो बार दिल लगाया है और दोनों बार दर्द मिला. राखी मैं तुम्हारे साथ हूं'. उन्होंने कहा कि 'ये लव जिहाद के चक्कर में फंसने वाली लड़कियों के लिए सबक है'.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant के भाई ने दिखाया किस तरह पीटता था पति Adil Khan, फोटो में दिखाए चोट के निशान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement