Advertisement

Bigg Boss में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं Rakhi Sawant, प्रोमो वीडियो देख हैरान रह गए लोग

Rakhi Sawant बिग बॉस मराठी में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं. यानी इस बार एंटरटेनमेंट क्वीन मराठी शो मनोरंजन का तड़का लगाने वाली हैं.

Bigg Boss में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं Rakhi Sawant, प्रोमो वीडियो देख हैरान रह गए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस (Bigg Boss) की बात हो और राखी सावंत (Rakhi Sawant) का नाम ना आए, ऐसा कभी हो सकता है भला? राखी टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो में पहुंचर हर बार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही हैं. यही वजह है कि जब कभी शो की रेटिंग गिरती है, राखी सांवत को बीबी हाउस में एंट्री दिला दी जाती है. अब एक बार फिर एंटरटेनमेंट क्वीन बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही है. जी हां, राखी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ले चुकी हैं. हालांकि, इस बार कहानी में थोड़ा सा ट्विस्ट है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस बार राखी बिग बॉस हिंदी नहीं बल्कि 'बिग बॉस मराठी' में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली हैं. कलर्स मराठी ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें राखी बीबी हाउस के अंदर स्वैग के साथ एंट्री लेती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: Sumbul ने कर दिया Fahmaan Khan संग प्यार का ऐलान? बताया कब करेंगी शादी

यहां देखें प्रोमो वीडियो-

 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी के अलावा बिग बॉस मराठी सीजन 3 के विनर विशाल निकम, फाइनलिस्ट आरोह वेलणकर और मीरा जगन्नाथ भी शो में पहुंचे हैं. घर के अंदर ये चारो कंटेस्टेंट बाकि घरवालों के लिए चैलेंज बनकर सामने आने वाले हैं. यानी बिग बॉस हिंदी की तरह ही इस बार बिग बॉस मराठी भी एंटरटेनमेंट का डोज डबल देने वाला है.

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10 के खत्म होते ही बदल गई Bigg Boss की टाइमिंग, अब इस समय देख पाएंगे शो
 

पहले सीजन से की थी शुरुआत
बता दें कि राखी सांवत साल 2006 में शुरु हुए 'बिग बॉस' के सीजन 1 में नजर आईं थीं. उस दौरान राखी कई दिनों तक शो में टिकी रहीं. दर्शकों ने उनके गेम को काफी पसंद भी किया लेकिन वे विनर की ट्रोफी जितने में नाकामयाब रहीं थी. तब से लेकर अब तक, राखी कई बार बीबी हाउस में पहुंचकर मनोंरजन का तड़का लगा चुकी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement