Advertisement

Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड Adil Khan को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोलीं - पहले मुझे...

Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड Adil Khan Durrani को जान से मारने की धमकी मिली है. हाल ही में एक वीडियो में इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है. राखी ने धमकी देने वालों को खुलेआम चुनौती दे दी है.

Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड Adil Khan को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोलीं - पहले मुझे...

Rakhi Sawant and Adil Khan : राखी सावंत और आदिल खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rakhi Sawant-Adil Khan: सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के जरिए हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी सांवत (Rakhi Sawant) के बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर इस बारे में खुलासा करते हुए राखी ने धमकी देने वालों के खुले चुनौती दे दी है. एक वीडियो में राखी ने कहा - ये धमकी देना बंद करो. पहले मुझे खत्म करो.

वीडियो में राखी सावंत ने कहा, "मैं बहुत उदास हूं, मेरे आदिल को धमकी आ रही है. ये कहते हैं राखी से दूर रहो, हम विष्णुवी ग्रूप से हैं, तुम्हें जान से मार देंगे. हम प्यार करते हैं एक दूसरे से. हमने किसी का क्या बिगाड़ा है. हमको क्यों धमकी दे रहे हैं. मेरी जान है. मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह सकती."

 

 

ये भी पढ़ें - फरमानी नाज नहीं ये हैं 'हर हर शम्भू' गाने की असली सिंगर, मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज

वीडियो में आगे कहते हुए राखी ने कहा, "तुम ये धमकी देना बंद करो. पहले मुझे खत्म करो. और तुम मुझे क्यों खत्म करोगे. प्यार करना कोई चोरी है...कोई गुनाह है. मेरे आदिल को कुछ नहीं होना चाहिए. मैं कह रही हूं. आप लोग मेरे भाई हो बहन का घर बसाओ, उजाड़ो मत."

राखी ने रितेश से अलग होने के बाद आदिल को डेट करना शुरू किया. राखी और रितेश बिग बॉस 15 में साथ नजर आए थे. उन्होंने रितेश से तलाक के लिए अर्जी दी. बाद में यह सामने आया कि उनकी कथित पहली पत्नी ने उनके खिलाफ मामला दायर किया है, और राखी ने ऐलान किया अब कि तलाक की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी शादी वैध नहीं है.

ये भी पढ़ें - Laal Singh Chaddha से पहले इस महीने OTT पर ये सीरीज और फिल्में करेंगी आपको एंटरटेन

आदिल मैसूर के एक बिजनेस मैन परिवार से हैं. आदिल एक्ट्रेस से छह साल छोटे हैं और उन्हें अक्सर जिम के बाहर एक साथ देखा जाता है. हाल ही में राखी ने आदिल की फैमिली से मुलाकात करने की बात कही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement