Advertisement

Rakhi Sawant को जान से मारने की हो रही साजिश? बेंगलुरु पहुंचकर फिर खोली Adil की पोल, Biopic को लेकर कही बड़ा बात

Rakhi Sawant हाल ही में बेंगलुरु पहुंची जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल पर जमकर आरोप लगाए. यही नहीं उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया और अपनी बायोपिक को लेकर भी बात की.

Rakhi Sawant को जान से मारने की हो रही साजिश? बेंगलुरु पहुंचकर फिर खोली Adil की पोल, Biopic को लेकर कही बड़ा बात

Adil Khan Durrani On Rakhi Sawant: राखी सावंत पर बोले आदिल खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) सुर्खियों में बने रहने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. बीते कई महीनों से एक्ट्रेस और उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Aadil Khan Durrani) के बीच विवाद चल रहा है और दोनों आए दिन एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अब राखी बेंगलुरु पहुंच गई हैं जहां उन्होंने आदिल पर आरोप तो लगाए ही. साथ ही साथ अपनी बायोपिक को लेकर खुलासा किया है.

आदिल पर राखी सावंत ने बीते महीनों कई आरोप लगाए थे जिससे वो जेल चले गए थे. कुछ समय पहले ही आदिर बाहर आए और लगातार राखी पर कई इल्जाम लगा चुके हैं. वहीं राखी ने भी उनका पलटवार किया है. राखी ने एक वीडियो में बताया कि उन्हें मारने की साजिश हो रही है. हालांकि इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लोग उन्हें ड्रामा क्वीन बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant और Adil Khan के बवाल में कूदीं Tanushree Dutta, 'फातिमा' को लेकर किए सबसे शॉकिंग खुलासे

राखी सावंत ने अपनी बायोपिक की स्क्रिप्ट भी दिखाई और साथ ही बताया कि कौन सी एक्ट्रेस उनका रोल निभा सकती है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी के हाथ में ब्लैक कलर की फाइल थी, जो उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट थी। इस दौरान राखी सावंत ने बताया कि उनकी बायोपिक का काम जल्द ही शुरू होगा. राखी ने आलिया भट्ट और विद्या बालान को लेकर कहा कि ये दोनों एक्ट्रेस उनपर बनने वाली बायोपिक में लीड रोल निभाने लायक हैं. हालांकि इसको लेकर राखी काफी ट्रोल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: Aadil Khan संग विवाद के बीच Rakhi Sawant-Sherlyn Chopra का हुआ पैचअप, वीडियो देख लोग बोले- ड्रामा है सब

सभी जानते हैं कि बीते काफी वक्त से राखी और उनके एक्स पति आदिल संग विवाद चल रहा था. राखी ने पिछले साल आदिल से धर्म बदलकर शादी की थी और अपना नाम फातिमा रख लिया. इसके बाद एक्ट्रेस हाल ही में अपना पहले उमराह कर के आई हैं जिसके बाद वो अक्सर हिजाब और अबाया में नजर आईं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement