Advertisement

Raju Srivavstava का पार्थिव शरीर लेने एम्स पहुंची पत्नी Shikha Srivastava, अब कैसे कटेगा जिंदगी का सफर

Raju Srivavstav Death: दिवंगत कॉमेडियन की पत्नी Shikha Srivastava दिल्ली के AIIMS में राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर लेने पहुंची हैं.

Latest News
Raju Srivavstava का पार्थिव शरीर लेने एम्स पहुंची पत्नी Shikha Srivastava, अब कैसे कटेगा जिंदगी का सफर

Raju Srivastava's wife Shikha Srivastava : राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivavstav Death: कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का आज निधन हो गया. वह 58 साल के थे. उन्हें 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके परिवार में उनकी पत्नी शिखा (Shikha Srivastava) और उनके बच्चे अंतरा (Antra Srivastava) और आयुष्मान (Ayushman Srivastava) हैं. राजू एक महीने से अधिक समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. इस दौरान उनकी पत्नी शिखा उनके साथ साए की तरह रहीं. कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव उनके हर सुख-दुख में साथी रही हैं. अब जब राजू श्रीवास्तव के जाने के बाद वह काफी अकेली हो गई हैं. शिखा श्रीवास्तव दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पहुंची हैं. जहां उन्होंने भारी मन से दिवंगत कॉमेडियन का पार्थिव शरीर रिसीव किया है.

राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन को मुंबई या लखनऊ नहीं ले जाया जाएगा. राजू के परिजनों का मानना है कि दिल्ली में परिवार के लोगों का पहुंच पाना ज्यादा सहज है यही देखते हुए उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करने का फैसला किया गया है. 

Shikha Srivastava

यह भी पढ़ें- Raju Srivastava को पहले ही हो गया था मौत का अंदेशा? बातें सुनकर लोग बोले-ये इत्तेफाक नहीं...

राजू श्रीवास्तव की फैमिली काफी बड़ी है. वहीं, परिजन चाहते हैं कि सभी रिश्तेदार उनके अंतिमदर्शन कर सकें. ऐसे में राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को उनके भाई के घर दिल्ली ले जाया जाएगा. कॉमेडियन का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा. 

raju srivastava

यह भी पढ़ें- Raju Srivastava Passed Away: इस मिशन के लिए जीते थे राजू श्रीवास्तव, इमोशनल कर देंगी उनकी 7 कहानियां

बता दें कि राजू श्रीवास्तव पिछले 42 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. काफी समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद परिवार और फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे. 58 साल की उम्र में कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement