Advertisement

Raju Srivastava Health Update: सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव के बारे में दी ये गुड न्यूज, फैंस में खुशी की लहर

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव लगभग 15 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. वह बेहोश अवस्था में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. अभी सुनील पाल (Sunil Pal) ने कॉमेडियन की हेल्थ में जानकारी दी है.

Latest News
Raju Srivastava Health Update: सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव के बारे में दी ये गुड न्यूज, फैंस में खुशी की लहर

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

Raju Srivastava Health Update: मशहूर कॉमेडियन और 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 1 के विजेता सुनील पाल (Sunil Pal) ने अपने दोस्त और सहयोगी राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा, "आज राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है." राजू श्रीवास्त फिलहाल बेहोश अवस्था में हैं लेकिन उनकी हालत लगातार सुधर रही है. 

राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर से हटाया जाएगा

राजू श्रीवास्तव की मौजूदा स्थिति के बारे में साझा करते हुए पाल ने कहा, "जहां तक ​​​​मुझे पता है, उनका रिस्पॉन्स पॉजिटिव है और वह ठीक हो रहे हैं. बाकी सब प्रार्थना पर निर्भर करता है. हमें सकारात्मक सोचना होगा. उनका शरीर अलग-अलग तरीकों से रिस्पॉन्स कर रहा है और यही कारण है भगवान की कृपा से अभी वह स्थिर है."

ये भी पढ़ें: Raju Srivastav: 'राजू उठो, बस बहुत हुआ...' बेहोश राजू श्रीवास्तव से Big B ने ऐसा क्यों कहा? जानकर चौंक जाएंगे

उन्होंने कहा: "मैंने उनके परिवार से बात नहीं की है लेकिन मैंने सुना है कि उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है. अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. मैं दो या तीन दिनों में उन्हें देखने के लिए दिल्ली जाऊंगा. वह मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं और हमें उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी होगी."

सुनील पाल की तरफ से दिए गए इस अपडेट से राजू श्रीवास्तव के फैंस में खुशी की लहर है.

ये भी पढ़ें - Raju Srivastava की बेटी ने दिखाई थी ऐसी बहादुरी, मिल चुका है राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

राजू श्रीवास्तव एक लोकप्रिय कॉमेडियन हैं जो कई कॉमेडी शो का हिस्सा रहे हैं. श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान और अन्य शो में हिस्सा थे. कॉमेडियन ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी. उन्हें हाल ही में इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement