Advertisement

Raju Srivastava की हालत के बारे में पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने दिया अपडेट, बोलीं - प्रार्थना करिए...

Raju Srivastava health Update: कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है.

Latest News
Raju Srivastava की हालत के बारे में पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने दिया अपडेट, बोलीं - प्रार्थना करिए...

Raju Srivastava Wife Shikha: राजू श्रीवास्तव ने की थी पत्नी शिखा से बात

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava health Update: राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स (AIIMS) में इलाज चल रहा है. वर्कआउट के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कॉमेडियन 15 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, जिसके बाद उन्हें होश आया. बाद में 1 सितंबर को जब उन्हें 100 डिग्री तक बुखार आया, तो उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. अब, उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Shikha Srivastava) ने कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है. उन्होंने सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने को भी कहा. राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं लेकिन उनकी हालत पहले से बेहतर है. बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने कहा, "मैं केवल इतना कह सकती हूं कि उनकी हालत स्थिर है और वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. मेडिकल टीम अपना बेस्ट कर रही है और हम सभी फैंस से गुजारिश कर रहे हैं कि वे राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना करें, ताकि वह ठीक हो जाएं."

ये भी पढ़ें - Raju Srivastava का पुराना वीडियो वायरल, यमराज और मौत की बातें करते आए नजर, लोग बोले-ये  इत्तेफाक नहीं

दोस्तों ने की राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना

राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने के बीच, मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने पनकी मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उनके साथ राजू के कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे. राजू के बेस्ट फ्रेंड संजय कपूर भी वहां मौजूद थे. इस बीच कॉमेडियन के बहनोई ने कहा कि उनकी सेहत में सुधार है, हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

राजू श्रीवास्तव की हालत में लगातार हो रहा है सुधार

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने खुलासा किया कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है. राजू के हाथों और पैरों में कुछ हलचल हुई है, और उन्होंने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से भी बातचीत की. अजीत ने साझा किया कि ऐसा लगता है कि राजू जल्द से जल्द बेहतर होने का प्रयास कर रहे है. अजीत सक्सेना ने यह भी कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य विनय कटियार ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट साझा किया. कटियार के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है.

ये भी पढ़ें - Raju Srivastava के साथ बड़ी लापरवाही, नाराज हुआ परिवार, AIIMS ने उठाया बड़ा कदम

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से लेकर कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो से लेकर शक्तिमान तक कई कॉमेडी शो और टेलीविजन सीरीज का हिस्सा रहे हैं. कॉमेडियन ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर और अन्य बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रहे हैं. उन्हें हाल ही में इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement