Advertisement

Raju Srivastava की कैसी है तबीयत? Shekhar Suman ने ट्वीट कर बताई कॉमेडियन की हालत

Raju Srivastava को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. शेखर सुमन (Shekhar Suman) के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. राजू के चाहने वाले लगातार उनके ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं.

Latest News
Raju Srivastava की कैसी है तबीयत? Shekhar Suman ने ट्वीट कर बताई कॉमेडियन की हालत

Raju Srivastava : राजू श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava: मशहूर कॉमेडिन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती हैं. कॉमेडियन ने शेखर सुमन (Shekhar Suman) की तरफ से जज किए गए शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में शिरकत की थी. राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर शेखर सुमन ने ट्वीट किया है, उन्होंने बताया है कि कॉमेडियन की हालत स्थिर है. राजू श्रीवास्तव एक्सरसाइज करने के दौरान अचानक गिर पड़े थे. उस समय उन्हें हार्ट अटैक आया था. कई नामी हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार को कॉल कर उनका हालचाल पूछा है. इस बारे में धन्यवाद देते हुए शेखर ने अपने ट्वीट में उनके लिए आभार जताया है.

सुमन ने श्रीवास्तव के स्वास्थ्य और ट्रीटमेंट के बारे में पूछने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त किया. 

यहां देखें शेखर सुमन का ट्वीट

 

 

कुछ घंटे पहले, लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने लोगों से अफवाहें फैलाने से रोकने का आग्रह किया और उन्होंने श्रीवास्तव के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने को कहा. एक वीडियो शेयर कर कैलाश खेर ने कहा, "नमस्कार, मैं कैलाश खेर भारत और पूरे विश्व से कहना चाहता हूं कि राजू श्रीवास्तव हमारे पारिवारिक मित्र और बड़े भाई हैं, उन पर विपदा आई है. उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं. इस मुश्किल समय में कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैला रहे हैं. उनका निधन हो गया. इस तरह की गलत खबरों को न फैलाएं."

ये भी पढ़ें -  Raju Srivastav: 'राजू उठो, बस बहुत हुआ...' बेहोश राजू श्रीवास्तव से Big B ने ऐसा क्यों कहा? जानकर चौंक जाएंगे

राजू श्रीवास्तव इस समय वेंटिलेटर पर हैं. उनको लेकर खबरें आ रही थीं कि उनके ब्रेन ने रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया है और उनकी हालत नाजुक है. वहीं राजू के निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी उड़ रही थीं. सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि तक देने लगे. इस सब को देखकर अब उनकी फैमिली का बयान सामने आया है. राजू के परिवार ने उनकी मौत की खबर का खंडन करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि अब कॉमेडियन की तबीयत में सुधार है. उनके परिवार ने लोगों से गुजारिश भी की है कि उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. 

इसी बीच परिवार के साथ ही साथ शेखर सुमन ने भी राजू की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है. शेखर सुमन ने अपने ट्वीटर पर कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट को लेकर लिखा- 'अच्छी खबर , राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे मूव किए हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक ये एक अच्छा संकेत है. आपकी दुआ काम कर रही है...दुआ करते रहिए.' 

ये भी पढ़ें: Raju Srivastav Health Update: हार्ट अटैक के दो दिन बाद भी नहीं आया राजू श्रीवास्तव को होश, बेटी अंतरा ने बताई हालत

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था. वो दिल्ली में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द हुआ. उनके ट्रेनर ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. उन्हें अभी तक होश नहीं आया है. फिलहाल वो एम्स के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement