Advertisement

Raju Srivastava Death: कहां तुम चले गए... राजू श्रीवास्तव के जाने से गमगीन हैं हस्तियां, Ajay Devgn बोले - सबको हंसाने वाला...

Raju Srivastava Death: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है, उनके जाने से मनोरंजन जगत की हस्तियां गमगीन हैं.

Latest News
Raju Srivastava Death: कहां तुम चले गए... राजू श्रीवास्तव के जाने से गमगीन हैं हस्तियां, Ajay Devgn बोले - सबको हंसाने वाला...

राजू श्रीवास्तव का निधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava Death: कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन हो गया है. वह 58 साल के थे. उन्हें 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके परिवार में उनकी पत्नी शिखा और उनके बच्चे अंतरा और आयुष्मान हैं. राजू एक महीने से अधिक समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. जैसे ही उनके दुखद निधन की खबर आई, दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों ने हार्दिक संदेश साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. जहां कुछ लोगों ने उनके साथ बिताए अच्छे समय को याद किया, वहीं अन्य ने राजू की तस्वीरें और वीडियो साझा किए और याद किया कि कैसे उन्होंने उन्हें हंसाया.

25 दिसंबर 1963 को जन्मे सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को लोग राजू श्रीवास्तव के नाम से ज्यादा जानते हैं. उनके लोकप्रिय कॉमिक एक्ट के कारण उन्हें लोकप्रिय रूप से 'गजोधर भैया' कहा जाता था. कानपुर के रहने वाले और एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले राजू हमेशा से कॉमेडियन बनना चाहते थे. स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में उनका पहला ब्रेक टैलेंट शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से था. वह सेकेंड रनर-अप रहे.

ये भी पढ़ें - राजू भाई को याद कर इमोशनल हुए वीरेंद्र सहवाग, यूं किया दिग्गज हास्य कलाकार को याद   

मनोरंजन जगत की हस्तियों ने राजू के निधन पर गहरा शोक जताता है.

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एक ट्वीट साझा किया. उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "अपने जीवनकाल में आपने हमें स्क्रीन पर और रियल लाइफ में कॉमेडी का आपने गिफ्ट दिया. आपका अचानक चले जाना मुझे बहुत दुखी करता है. आपकी आत्मा को शांति ओम शांति. ईश्वर आपके परिवार को इस शोक की घड़ी में शक्ति है."

शेखर सुमन लगातार राजू श्रीवास्तव के फैंस को उनकी सेहत के बारे में अपडेट कर रहे थे. उनके निधन की खबर ने अभिनेता टूट चुके हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "जिसका मुझे पिछले एक महीने से डर रहा था, वह हो गया है. राजू श्रीवास्तव हम सभी को छोड़ कर चले गए हैं. समाचार सुनकर टूट गया हूं. भगवान उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें. ओम शांति." 

अभिनेत्री-राजनेता जया प्रदा ने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, "प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी हमारे बीच नहीं रहे.हमेशा सबको हंसाने वाला आज खामोश हो गया और सबको उदास कर दिया. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, राजू श्रीवास्तव की आत्मा को शांति."

ये भी पढ़ें - Raju Srivastava: गजोधर भैया की वो 5 परफॉर्मेंस जिन्हें देख हंसते-हंसते रो देंगे आप!

यहां देखें ट्वीट

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement