Advertisement

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव की लव-लाइफ भी थी बेहद फिल्मी, शादी के लिए किया था 12 साल का इंतजार

Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव के साथ साए की तरह रहने वाली उनकी पत्नी Shikha Srivastava आज सबसे ज्यादा गमगीन होंगी.

Latest News
Raju Srivastava Death: राजू श्रीवास्तव की लव-लाइफ भी थी बेहद फिल्मी, शादी के लिए किया था 12 साल का इंतजार

Raju Srivastava's wife Shikha Srivastava : राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava Death: कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन हो गया है. वह 58 साल के थे. उन्हें 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके परिवार में उनकी पत्नी शिखा (Shikha Srivastava) और उनके बच्चे अंतरा (Antra Srivastava) और आयुष्मान (Ayushman Srivastava) हैं. राजू एक महीने से अधिक समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. इस दौरान उनकी पत्नी शिखा उनके साथ साए की तरह रहीं. हर सुख-दुख में शिखा कॉमेडियन की जिंदगी का अहम हिस्सा रही हैं. आज राजू श्रीवास्तव के चले जाने के बाद उनकी जिंदगी एक दम से अधूरी रह गई है. 

राजू श्रीवास्तव की पर्सनल लाइफ के बारे में लोग बेहद कम जानते हैं. उनकी लव लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी. रिपोर्ट्स की मानें तो राजू श्रीवास्तव को शिखा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था. वह शिखा को अपना दिल दे बैठे थे लेकिन उन्हें एक होने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें - Raju Srivastava: गजोधर भैया की वो 5 परफॉर्मेंस जिन्हें देख हंसते-हंसते रो देंगे आप!

अपने भाई की शादी के दौरान राजू ने पहली बार शिखा को देखा और वह मन ही मन उन्हें चाहने लगे थे. उन्होंने ठान ली थी कि वह शादी करेंगे तो शिखा से ही करेंगे. लेकिन शिखा उनकी दूर की रिश्तेदार थीं. एक इंटरव्यू में कॉमेडियन ने खुलासा किया था कि शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं, वह अपने भाइयों को मनाने के बाद इटावा चले गए लेकिन वहां उन्हें हिम्मत नहीं थी कि वह अपने दिल की बात शिखा को बता सकें.

ये भी पढ़ें - राजू श्रीवास्तव के हार्ट में था 100 प्रतिशत तक ब्लॉकेज, 42 दिन बाद इस वजह से हुई मौत

मगर बाद में मुंबई जाने के बाद जब राजू की किस्मत चमकी तो उन्होंने अपने दिल का हाल बयान करने की सोची. साल 1993 में उन्होंने सिखा से शादी की और वे दोनों एक हो गए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement