Advertisement

Puneet Superstar की लग गई लौटरी, सड़कों पर फर्राटे से दौड़ाई ये महंगी कार, लोग बोले 'Systumm है लॉर्ड का'

Puneet Superstar फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुनीत एक महंगी कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं. इसे देख लोग हैरान हैं.

Puneet Superstar की लग गई लौटरी, सड़कों पर फर्राटे से दौड़ाई ये महंगी कार, लोग बोले 'Systumm है लॉर्ड का'

puneet superstar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) जिन्हें लोग लॉर्ड पुनीत (Lord Puneet) के नाम भी जानते हैं वो बीते दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में नजर आए थे. वैसे तो उन्हें महज 24 घंटे के अंदर ही घर से बाहर कर दिए गए था पर इस शो के बाद वो और भी ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं. बीते दिनों पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम (Puneet Superstar Instagram) अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है पर अब वो धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. इसी बीच पुनीत का एक वीडियो (Puneet Superstar latest video) सामने आया है जिसमें वो एक महंगी कार चलाते नजर आ रहे हैं. उनका वीडियो देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

विरल भयानी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो मर्सिडीज कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि ये मालूम नहीं चल सका है कि ये मर्सिडीज का कौन सा मॉडल है पर इतना तय है कि कार की कीमत लाखों करोड़ों में ही होगी. फिलहाल फैंस उनके वीडियो पर ढेरों कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. आप भी देखें Video.

ये भी पढ़ें: कौन हैं नाली में लेटकर Reels बनाने वाले 'लॉर्ड पुनीत', Big Boss OTT 2 से क्यों हो गए बाहर?

उनके वीडियो पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा 'Systumm है lord का.' एक और यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कमेंट कर लिखा 'चालान काटो, बिना सीट बेल्ट लगाए ड्राइव कर रहा है.' अन्य ने लिखा 'पब्लिक ने जीरो से हीरो बना दिया.' 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 के बाद अब Lock Upp 2 में जलवा दिखाएंगे Puneet Superstar, लाइव आकर बोले 'Kangana Ranaut से करूंगा शादी'

बता दें कि कुछ दिनों पहले पुनीत सुपरस्टार की बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री हुई थी पर वो 24 घंटे के अंदर ही घर से बाहर कर दिए गए थे. इसके बाद पुनीत और उनके चाहने वालों ने शो के मेकर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई थी. बीते दिनों सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड हो गया था जिससे उन्हें झटका लगा था. इसके बाद लाइव आकर पुनीत ने भड़ास निकाली थी और ऐलान किया था कि वो लॉक अप सीजन 2 में जल्द नजर आएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement