Advertisement

Priyanka Chahar Choudhary: 'कपड़े मैं भेज दूं', प्रियंका चाहर चौधरी का Bold Video देख भड़के यूजर्स, एक्ट्रेस को बताया 'बेशर्म'

Priyanka Chahar Choudhary का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स ने एक्ट्रेस को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है.

Priyanka Chahar Choudhary: 'कपड़े मैं भेज दूं', प्रियंका चाहर चौधरी का Bold Video देख भड़के यूजर्स, एक्ट्रेस को बताया 'बेशर्म'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में नजर आने के बाद से ही प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. टीवी एक्ट्रेस भले ही शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं हों लेकिन अपने बेबाक और साफ बोलने के अंदाज के चलते उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया है.  केवल ऑडियन्स ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) भी प्रियंका की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुए थे. हर किसी को उम्मीद थी कि प्रियंका ही इस सीजन की विनर होंगी. हालांकि, उन्हें हराते हुए रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया. खैर, ये बात तो हुई गेम की लेकिन घर से बाहर आने के बाद प्रियंका का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख एक्ट्रेस पर प्यार लुटाने वाले फैंस ही अब उन्हें खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी का एक पुराना वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. वीडियो देखने के बाद जहां कुछ लोग प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कइयों ने इसे लेकर उनपर निशाना साधना भी शुरू कर दिया है.

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Priyanka Choudhary को बिग बॉस के बाद मिली Shah Rukh, Salman Khan दो बड़ी फिल्में? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस अपने बेडरूम में कॉफी की चुस्की लेती नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने बिना कुछ पहने खुद को केवल एक सफेद ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है. प्रियंका का यही अंदाज फैंस को रास नहीं आया और इसी कड़ी में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है. 

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बेशर्म' तो दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, 'बिग बॉस में इसने अर्चना से कहा था कि ये LSD2 में इंटरेस्टेड नहीं है क्योंकि उसमें कई बोल्ड सीन्स हैं....अंगूर खट्टे हैं.' तीसरे ने लिखा, 'सिरियल में तुमको देखता था तो लगता था कि तुम बहुत अच्छी हो लेकिन तुम तो एक नंबर की...' इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'कपड़े खो गए क्या...मैं भेजूं?'

यह भी पढ़ें- Priyanka Chahar Chaudhary ने Ullu App में किया था काम, इस वजह से बदलना पड़ा था असली नाम?

यहां देखें फैंस का रिएक्शन-

Priyanka Chahar Choudhary

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement