Advertisement

'कोई सच में ना मार दे', पूनम पांडे की फर्जी मौत की खबर से डर गईं थी मां, किरकिरी होने पर कही ऐसी बात

Poonam Pandey ने पिछले साल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने ही निधन की झूठी कहानी रची थी. इसके बाद अब उनकी मां ने इसपर बड़ी बात कही है.

Latest News
'कोई सच में ना मार दे', पूनम पांडे की फर्जी मौत की खबर से डर गईं थी मां, किरकिरी होने पर कही ऐसी बात

Poonam pandey and her mother

Add DNA as a Preferred Source

साल 2024 में पूनम पांडे (Poonam pandey Fake Death news) की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था. इस खबर से सभी शॉक्ड थे पर एक दिन बाद ही पूनम ने खुद बताया कि वो जिंदा हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने अपने निधन की झूठी कहानी रची थी. इसके बाद लोग काफी गुस्से में थे और इसपर आपत्ति जताई थी. वहीं अब उनकी मां ने बताया कि इस कांड के बाद वो और उनका परिवार भी काफी डर गया था. साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि वो इकलौती ऐसी शख्स थीं जिन्हें फर्जी स्टंट प्लानिंग के बारे में पता था.

पूनम की मां विद्या पांडे ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बेटी के फर्जी मौत के विवाद पर खुलकर बात की है. इस इंटरव्यू में बताया कि वो बेटी की इस हरकत के बाद डर गई थीं. उन्होंने कहा 'मीडिया के लोग हमारे गांव में आए. वहां हर तरह के लोग थे. कुछ लोग अच्छी बातें कह रहे थे, तो कुछ नहीं. मुझे उसके लिए डर लग रहा था. मैं पूरे दिन चुपचाप बैठी रही. मैं सोच रही थी कि अगर उसने झूठ भी बोला, तो क्या होगा अगर कोई उसे मार देगा?'. इस इंटरव्यू में पूनम की मां ने माना कि वो अकेली ऐसी व्यक्ति थीं जिन्हें फर्जी स्टंट प्लानिंग के बारे में पता था.

ये भी पढ़ें: पूनम पांडे ने जागरूकता के लिए फैलाई थी मौत की झूठी खबर, जानें क्या और कैसे होता है Cervical Cancer

दरअसल पिछले साल पूनम पांडे के इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमें कहा गया कि एक्ट्रेस की सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत हो गई है. इस खबर से सभी सदमे में थे. इसके दूसरे ही दिन पूनम ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और पुष्टि कर दी कि वो जिंदा हैं और उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा था. बस इस खबर से हलचल मच गई और लोग उन्हें सपोर्ट नहीं बल्कि खूब खरी खोटी सुना रहे थे.

ये भी पढ़ें: इन 6 कारणों से पूनम पांडे ने जमकर बटोरीं सुर्खियां

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement