Advertisement

शेर, चिंपैंजी और अब सांप, फिर खतरों के खिलाड़ी बनीं Poonam Pandey, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Poonam Pandey ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बड़े बड़े सांप के साथ खेलती हुई नजर आईं. इससे पहले एक्ट्रेस ने बेबी चिपैंजी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं.

शेर, चिंपैंजी और अब सांप, फिर खतरों के खिलाड़ी बनीं Poonam Pandey, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Poonam Pandey पूनम पांडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूनम पांडे (Poonam Pandey) आज एक जाना माना नाम बन चुकी हैं. वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं. पूनम इंस्टाग्राम (Poonam Pandey Instagram) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों बेबी चिंपैंजी के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं. वहीं अब वो हाल ही में सांप (Poonam Pandey latest Instagram reel) के साथ खेलती हुई नजर आईं. इस वीडियो के लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. 

पूनम पांडे का नया वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इसमें वो सांपों के साथ खेलती नजर आ रही हैं. स्नीकर्स के साथ खिलौनों की तरह खेलते हुए पूनम पांडे ने अपना वीडियो फैंस के साथ शेयर किया. इस दौरान वो काफी मस्ती के मूड में नजर आईं. उन्होंने एक नहीं दो सांपों के साथ खेलते हुए देखा गया. इस दौरान पूनम स्टाइलिश अवतार में नजर आईं. उन्होंने क्रॉप टॉप पहना हुआ था जिसमें उनका अपना हॉट फिगर नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: शेर के बाद अब चिंपैंजी के बच्चे के साथ Poonam Pandey ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, देख कर भड़के लोग

इससे पहले पूनम पांडे ने एक बेबी चिंपैंजी के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक हॉट पैंट और ब्लैक श्रग पहना हुआ है. वो बेबी चिंपैंजी को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आ रही थीं और अलग अलग पोज दे रही हैं. उनकी ये तस्वीरें थाईलैंड के उनके ट्रिप की थीं.

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey ने पहनी ऐसी ड्रेस, सेक्सी लुक पर फिदा हुए लोग, फैंस ने कर डाली ऐसी डिमांड

वहीं उससे पहले भी एक्ट्रेस एक शेर के साख वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं. इसे लेकर वो काफी ट्रोल हुई थीं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि पूनम वाकइ खतरों की खिलाड़ी हैं और उन्हें कोई जंगली जानवरों से डर नहीं लगता है.

आपको बता दें कि पूनम अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इसके बाद वो कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement