Advertisement

Bigg Boss OTT 3 के घर से बेघर हुईं Payal Malik, पहली पत्नी के एविक्शन पर Armaan Malik ने यूं किया रिएक्ट

बिग बॉस (Bigg Boss OTT 3) के घर से फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) एलिमिनेट हो गई हैं.

Latest News
Bigg Boss OTT 3 के घर से बेघर हुईं Payal Malik, पहली पत्नी के एविक्शन पर Armaan Malik ने यूं किया रिएक्ट

Payal Malik, Armaan Malik, Kritika Malik

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस (Bigg Boss OTT 3) ओटीटी का तीसरा सीजन इन दिनों काफी खबरों में बना हुआ है. शो को इस बार सलमान खान की जगह पर अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. वहीं, तीसरे सीजन के दूसरे वीकेंड का वार में दूसरा एविक्शन हो गया है. अनिल कपूर ने वीकेंड का वार में उस कंटेस्टेंट के बारे में खुलासा किया है, जो कि घर से बाहर जाएगा. इस एविक्शन से फेमस शो की फेमस तिकड़ी टूट गई है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फेमस तिकड़ी, अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक की. रविवार को वीकेंड का वार में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को घर से बेघर कर दिया गया है. शो के होस्ट ने जब पायल का नाम लिया तब वह काफी दुखी थीं. अनाउंसमेंट के बाद सबसे पहले पायल, अरमान और कृतिका से मिलती हैं और दोनों को गले लगाती हैं. इसके बाद पायल घर के बाकी सभी सदस्यों को गले लगाकर अलविदा कहती हैं. इस दौरान अरमान कहते हैं कि कोई बात नहीं. वहीं, दूसरी ओर कृतिका कहती हैं कि तू बाहर संभाल लेगी, हम भी आ रहे हैं जल्दी. इसपर पायल कहती हैं कि जल्दी नहीं आना है एंड तक खेलना है.


यह भी पढ़ें- कौन है सना मकबूल, जिसने बिग बॉस ओटीटी 3 से की टीवी पर वापसी


पायल के जाने से खुश हुए अरमान

हालांकि इस दौरान जब पायल मुख्य दरवाजे की ओर बढ़ रही थीं, तब अरमान मलिक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे. पायल के बाहर जाते ही अरमान कहते हैं कि वो खुश हैं कि पायल चली गई, लेकिन वो चाहते थे कि वो यहां रहे और लड़े, लेकिन अगर वो गई है तो वो इससे भी खुश हैं.


यह भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 3 का हिस्सा बनेंगे ये 6 कंटेस्टेंट, कंफर्म हुए नाम 


इन सभी के अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर अरमान मलिक से पूछते हैं कि अगर पायल घर से बेघर होती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होगा. इसपर अरमान कहते हैं कि ठीक रहेगा, क्योंकि वह घर जाकर चार बच्चों को संभाल लेगी. बता दें कि इस सप्ताह पायल के अलावा साई केतन राव, सना सुल्तान, अरमान मलिक, शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया नॉमिनेट हुए थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement