Advertisement

पारस को फिर याद आई अपनी 'परी', शेफाली जरीवाला का बच्चों संग क्यूट वीडिया किया शेयर, फैंस हुए भावुक

Shefali Jariwala के चले जाने से उनके पति Parag Tyagi काफी सदमे में हैं. वो आए दिन अपनी परी की कोई ना कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने कुछ अनदेखे पल शेयर किए हैं.

Latest News
पारस को फिर याद आई अपनी 'परी', शेफाली जरीवाला का बच्चों संग क्यूट वीडिया किया शेयर, फैंस हुए भावुक

Parag Tyagi with Late wife Shefali Jariwala

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की 27 जून की रात अचानक मौत हो गई. 42 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी मौत से परिवार सहित दोस्त और फैंस सदमे में हैं. खासकर उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) पूरी तरह से टूट गए हैं. आए दिन पराग अपनी परी के साथ बिताए खास पलों को शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शेफाली अपने बहन के बच्चों संग मस्ती करती नजर आईं. 

पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेफाली की एक प्यारी वीडियो शेयर की. इसमें दिवंगत एक्ट्रेस अपने भतीजे और भतीजी के साथ नजर आईं. सभी मस्ती करते और हंसते, खेलते नजर आए. पराग ने वीडियो को कैप्शन दिया 'परी, यूनिवर्स की बेस्ट मासी.' वीडियो में शेफाली को देख फैंस काफी भावुक हो गए हैं. लोग उन्हें याद कर इमोशनल कमेंट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Shefali Jariwala की कार्डियक अरेस्ट नहीं, बल्कि इस कारण हुई मौत? डॉक्टर्स ने किया खुलासा

27 जून की देर रात खबर आई की शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. खबरों के मुताबिक पराग त्यागी उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके के एक अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस के पोस्टमार्टम के लिए उनका शव अंधेरी के कूपर अस्पताल में भेजा गया. हालांकि बाद में ये कहा गया कि उनके निधन का कारण कुछ और है. 

बता दें कि शेफाली ने कांटा लगा गाना से फेम हासिल किया था. इसके बाद साल 2004 में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आई थी. इसके अलावा वह बिग बॉस 13 और नच बलिए सीजन 5 और 7 में दिखाई दी थीं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement