टीवी
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से पहले अनुपमा (Anupamaa) के लिए राजन शाही (Rajan Shahi) की पहली पसंद कोई और एक्ट्रेस थी. हालांकि उन्होंने किन्ही कारणों से यह रोल मना कर दिया था.
अनुपमा (Anupamaa) टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है और यह टॉप रेटेड टेलीविजन शो में से एक है. शो में लीड रोल में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने किरदार आज अच्छी खासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है और वह आज घर-घर अपने किरदार के कारण पहचानी जाने लगी हैं. शो के प्रोड्यूसर राजन शाही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुपमा के लिए रूपाली गांगुली राजन शाही (Rajan Shahi) की पहली पसंद नहीं थी. उन्होंने यह शो रूपाली से पहले किसी और एक्ट्रेस को ऑफर किया था. तो चलिए जानते हैं.
दरअसल, पीके (PK) और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri The Surgical Strike) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रुखसार रहमान ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें पहले अनुपमा का रोल ऑफर किया गया था. हाल ही में आजतक के सास बहू और बेटियां से बातचीत के दौरान रुखसार ने पुष्टि की और बताया कि, '' मुझे फोन आया था राजन शाही के ऑफर से, लेकिन मैं उस समय ओटीटी कर रही थी और मेरी लाइफ में कुछ काम चल रहा थे. इसलिए मैंने कहा कि अभी नहीं मैं कुछ दिनों बाद कर पाऊंगी. लेकिन कोई भी पहले से नहीं जानता कि कोई शो इतना सफल होगा या नहीं, लेकिन हां मेरा मतलब है कि यह सब नियति है. हो सकता है कि मेरे लिए कुछ बेहतर इंतजार कर रहा हो.
यह भी पढ़ें- India-Pakistan War पर बनी हैं ये धांसू फिल्में, आपने देखी क्या?
वहीं रुखसार के रिजेक्ट करने के बाद यह रोल रूपाली गांगुली की झोली में जा गिरा. इस बीच रुखसार के काम को लेकर बात करें तो वह रविंदर सिवाज की उत्तर दा पुत्तर में नजर आएंगी. इसमें अन्नू कपूर अहम रोल में होंगे. वह आने वाली फिल्म थैंक्स मां में भी एक कैमियो में दिखाई देंगी.
यह भी पढ़ें- Chhaava ही नहीं, इन रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्मों में Vicky Kaushal दे चुके हैं शानदार परफॉर्मेंस
अनुपमा की बात करें तो इस शो में फिलहाल रूपाली गांगुली अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया अहम रोल में है. इसका प्रीमियर पहली बार साल 2020 में हुआ था और तब से इस शो को रूपाली गांगुली लीड कर रही हैं. वहीं, यह शो टीआरपी के मामले में भी टॉप पर अक्सर बना रहता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.