Advertisement

Nora Fatehi जिस शो की थीं कंटेस्टेंट आज उसी शो को करेंगी जज, शूट के पहले दिन गोल्डन गाउन में ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन Nora Fatehi अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. उनके बोल्ड और सिजलिंग अंदाज के लाखों लोग दीवाने हैं. इसी बीच नोरा गोल्डन कलर के गाउन में स्पॉट हुई. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए और कैमरे के सामने इतराते हुए नजर आईं.

Latest News
Nora Fatehi जिस शो की थीं कंटेस्टेंट आज उसी शो को करेंगी जज, शूट के पहले दिन गोल्डन गाउन में ढाया कहर

Nora Fatehi नोरा फतेही

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का फेमस डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla jaa 10) अपने नए यानी 10वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इस बार झलक दिखला जा के सीजन को माधुरी दीक्षित के साथ करण जौहर और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही जज करेंगी. आज शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है. इसी बीच शो के जजों को सेट के बाहर देखा गया. हालांकि सबकी नजरें नोरा फतेही (Nora Fatehi) के सुनहरे सिजलिंग लुक पर अटक गईं. गोल्डन कलर के बॉडीकॉन आउटफिट में नोरा बला की खूबसूरत लग रही थीं. सेट पर पहुंचते ही नोरा ने काफी इतराते हुए पैपराजी को पोज दिए. उनके इस लुक पर फैंस फिदा हो गए. 

नोरा फतेही हमेशा काफी स्टाइलिश और फैशनेबल आउटफिट्स में नजर आती हैं. वो अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. इसी बीच उनका एक और लुक काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो गोल्डन कलर के बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं. इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. झलक दिखला जा 10 में जज के तौर पर सेट पर पहुंची नोरा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. इस दौरान वो काफी बार कैमरे के सामने इतराते हुए नजर आईं. हमशा की तरह इस बार भी नोरा ने अपने इस आउटफिट को काफी ग्रेस के साथ कैरी किया. फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Nora fatehi हुईं मुंबई की बारिश से परेशान, संभालती नजर आईं साड़ी का पल्लू, लोगों ने कर दिया ट्रोल

बता दें कि नोरा अब उसी शो को जज करती नजर आने वाली हैं जिसमें वो बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं. साल 2016 में नोरा फतेही इस शो की कंटेस्टेंट बनीं थीं. नोरा ने अपने डांस से शो में चार चांद लगा दिए थे. उन्होंने अपने डांस से काफी तारीफें बटोरी थीं. अब 6 साल बाद नोरा उसी शो को जज करने जा रही हैं. इसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं. नोरा फतेही के अलावा माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी झलक दिखला जा को जज करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Anupamaa से इस बड़े एक्टर की हुई छुट्टी? इस बात पर नाराज होकर मेकर्स ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

वहीं कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार झलक दिखला जा सीजन 10 में हिना खान, हरभजन सिंह, सुमित व्यास, टोनी कक्कर, पारस कलनावत, निया शर्मा, लसिथ मलिंगा, नीति टेलर, सुरेश रैना, धीरज धूपर, गश्मीर महाजनी, जोरावर कालरा, शाहीर शेख और शुभांगी अत्रे नजर आ सकती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement