Advertisement

Nitesh Pandey के अंतिम संस्कार में बेहद इमोशनल नजर आईं Rupali Ganguly, फूट फूटकर लगीं रोने, नहीं मिलाई मीडिया से नजर

TV एक्टर Nitesh Pandey आखिरी बार Anupamaa शो में नजर आए थे. शो की लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly उनके अंतिम संस्कार में पहुंची जहां वो बेहद इमोशनल नजर आईं.

Nitesh Pandey के अंतिम संस्कार में बेहद इमोशनल नजर आईं Rupali Ganguly, फूट फूटकर लगीं रोने, नहीं मिलाई मीडिया से नजर

Nitesh Pandey funeral Rupali Ganguly

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बुधवार को टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. टीवी से लेकर कई फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey) के निधन से लोग सदमे में हैं. आखिरी बार टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में नजर आए नितेश का हार्ट अटैक से निधन हो गया. 51 की उम्र में नितेश के निधन की खबर ने न सिर्फ फैंस बल्कि टीवी स्टार्स को भी हिलाकर रख दिया है. इसी बीच बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें अनुपमा में उनकी को-स्टार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को देखा गया. इस दौरान रुपाली अपने आंसू छुपा नहीं पाई.

टीवी शो अनुपमा में नितेश पांडे अनुज कपाड़िया के दोस्त धीरज कपूर के रोल में नजर आए थे. उनके निधन से उनके को-स्टार्स भी काफी टूट गए हैं. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली नितेश के घर पहुंची जिसका वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया. इस, दौरान रुपाली को घर से निकलते हुए और नम आंखों के साथ अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया. कार में बैठने के बाद रुपाली अपने आंसू नहीं रोक पाई और फूट-फूट कर रोने लगी. रुपाली ने अपना चेहरा ढक लिया और अपने दुपट्टे से अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोस्त को खोने का दर्द उसकी आंखों में साफ झलक रहा था. 

ये भी पढ़ें: Nitesh Pandey Passed Away: Anupamaa फेम एक्टर नितेश का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

रुपाली गांगुली पैप्स से नजरें मिलाने से बचती नजर आईं. वहीं खबरों की मानें तो नितेश पांडे महाराष्ट्र के इगतपुर में किसी शूट के सिलसिले में पहुंचे थे जहां पर उन्हें हार्ट अटैक आया. तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

बता दें कि नितेश पांडे 25 से ज्यादा सालों से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले नितेश ने मंजिलें अपनी अपनी, अस्तित्व... एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू और दुर्गेश नंदिनी जैसे हिट टीवी शोज में काम किया था. वो ओम शांति ओम और बधाई दो जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ड्रीम कैसल प्रोडक्शंस नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाया. आखिरी बार अनुपमा और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में देखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement