Advertisement

Niharika Tiwari: रोडीज फेम को गला काटने की धमकी, Nupur Sharma-Udaipur कांड से जुड़ा है मामला

Niharika Tiwari रिएलिटी शो Rodies के दौरान भी अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रही थीं. वहीं, हाल ही में इस एक्स-कंटेस्टेंट ने Udaipur Murder Case और Nupur Sharma पर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ धमकियां मिल रही हैं. निहारिका को 'कन्हैय्या लाल' की तरह जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसी धमकियां देने वाले लोगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की रिपोर्ट्स भी आ रही हैं.

Latest News
Niharika Tiwari: रोडीज फेम को गला काटने की धमकी, Nupur Sharma-Udaipur कांड से जुड़ा है मामला

Niharika Tiwari: निहारिका तिवारी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर स्टंट रिएलिटी शो 'रोडीज' की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में आ गई हैं. हाल ही में उन्हें कुछ लोग कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की तरह जान से मारने की धमकियां (Deadly Threat) देते दिखाई दे रहे हैं. ये धमकियां निहारिका तिवारी को उदयपुर कांड (Udaipur Murder Case) और नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) पर अपनी राय जाहिर करने के बाद मिल रही हैं. निहारिका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने ने उदयपुर में हुई घटना की जमकर आलोचना की थी. इसी वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं.

Niharika Tiwari ने कही थी ये बात

दरअसल, निहारिका ने उदयपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने कहा- 'नुपुर शर्मा ने जो भी बोला गलत बोला लेकिन शुरुआत यहां से नहीं हुई थी. आपको जानना है तो वो वीडियो ध्यान से सुनिए. मान लिया कि उन्होंने गुस्से में नहीं बोला बल्कि वो ऐसी बात मानती हैं'.

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty ने बॉलीवुड ड्रग्स केस पर दी सफाई, बोले- सब नशेड़ी-गंजेड़ी नहीं हैं, बच्चा समझकर..

निहारिका ने आगे कहा- 'दूसरी बात ये कि खुलेआम मर्डर हो रहा है यहां पर और हमारे प्रधानमंत्री जी को धमकी दी जा रही है तो क्या ये सही है? हम हिंदू शिवजी का नाम लेकर किसी का गला नहीं काटते हैं. हमारे शिवलिंग का मजाक उड़ेगा तो हमें भी गुस्सा आएगा. नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया लेकिन जिन्होंने हमारे शिवजी पर बोला उन पर भी एक्शन होना चाहिए'.

 

 

ये भी पढ़ें- Udaipur Kanhaiya Lal Murder सुनकर कांप उठे बॉलीवुड सितारे, Kangana Ranaut बोलीं- मैं सन्न हूं

इस वीडियो पर मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखें तो कुछ लोग निहारिका का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें भद्दे कमेंट्स के साथ कन्हैया जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'अब तू उल्टी गिनती करना शुरू कर दे, अब तेरी बारी है'. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पुलिस जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement