Advertisement

Salman Khan के शो Bigg Boss 18 में होगी इस Naagin की एंट्री, Rohit Shetty ने किया ऐलान

कई टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस अब जल्द ही सलमान खान के शो सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में नजर आने वाली हैं.

Latest News
Salman Khan के शो Bigg Boss 18 में होगी इस Naagin की एंट्री, Rohit Shetty ने किया ऐलान

Bigg boss 18 Contestant

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से वापसी करने जा रहे हैं और कंटेस्टेंट का भी ऐलान हो चुका है. दरअसल, हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi) के ग्रैंड फिनाले के दौरान होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने उस शख्स का खुलासा किया है, जो बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे. बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) होंगी.

यह भी पढ़ें- Salman Khan की सिक्योरिटी में हुई चूक, कार का पीछा करने वाले बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर से पहले रोहित शेट्टी ने बड़ी खबर दी है. खतरों के खिलाड़ी 14 एपिसोड के दौरान रोहित शेट्टी ने निया शर्मा और भारती सिंह का स्टेज पर स्वागत किया है. बता दें कि भारती और निया लाफ्टर शेफ्स का हिस्सा हैं. स्टेज पर आने के बाद दोनों ही कलाकारों ने, ये जानने की कोशिश की, कि रोहित शेट्टी खाना बना पाते हैं या नहीं. बाद में होस्ट ने शो में निया के आने का असली कारण बताया. रोहित ने खुलासा किया कि निया शर्मा बिग बॉस 18 में हिस्सा लेंगी. इस ऐलान के तुरंत बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने भारती और रोहित के साथ मिलकर निया को बधाई दी. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने उन्हें सपोर्ट किया.

यह भी पढ़ें- Sikandar के अलावा Salman Khan की 5 फिल्में मचाएंगी धमाल, फैंस को बेसब्री से है इंतजार

इन शोज में काम कर चुकी हैं निया शर्मा

काम को लेकर बात करें तो निया शर्मा एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, इश्क़ में मरजावां और नागिन 4 जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी हिस्सा लिया था और वह फाइनलिस्ट बनी थीं. 2020 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भाग लिया और विनर बनीं. निया ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड के साथ ओटीटी पर कदम रखा. इसके अलावा उनका फेमस शो जमाई राजा का सीक्वल जमाई राजा 2.0 ओटीटी पर आया था. नागिन 4 के बाद निया सुहागन चुडैल में भी नजर आईं. वहीं, निया के अलावा अभी अन्य बिग बॉस के कंटेस्टेंट का खुलासा नहीं हुआ है. बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर रात 9 बजे कलर्स पर होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement