Advertisement

क्या Bigg Boss 18 में नजर आएंगी Nia Sharma? फैंस को दिया बड़ा अपडेट

निया शर्मा (Nia Sharma) को लेकर अफवाह उड़ रही थी कि वो सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में नजर आने वाली हैं. लेकिन अब इसको लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

Latest News
क्या Bigg Boss 18 में नजर आएंगी Nia Sharma? फैंस को दिया बड़ा अपडेट

Nia Sharma

Add DNA as a Preferred Source

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आज यानी कि 6 अक्टूबर को प्रीमियर होने वाला है. शो को लेकर फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. वहीं, फैंस ये भी जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि इसमें कौन-कौन से सेलेब्स नजर आने वाले हैं. इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) की एंट्री की अफवाह जोरों पर थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. 

रविवार को निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और सपोर्ट से माफी मांगी. दरअसल, उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- फैंस और मेरे वेलविशर्स को मैंने निराश किया है. माफ करें. वाकई में जबरदस्त सपोर्ट, प्यार और पागलपन भरे इस हाईप से खुश हूं. मुझे एक बार के लिए घर के अंदर जाने की इच्छा हुई और मुझे एहसास हुआ कि मैंने पिछले 14 सालों में क्या कमाया है. यह नहीं कह सकती कि मुझे इस हाईप और अटेंशन से मजा आया, लेकिन प्लीज मुझे ब्लैम न करें.

Nia Sharma Insta Post

यह भी पढ़ें- Salman Khan के शो Bigg Boss 18 में होगी इस Naagin की एंट्री, Rohit Shetty ने किया ऐलान

रोहित शेट्टी ने उड़ाई थी अफवाह

बता दें कि निया शर्मा के बिग बॉस 18 में एंट्री की अफवाहें तब शुरू हुईं थी जब रोहित शेट्टी ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में सलमान खान के शो के लिए पहली कंटेस्टेंट के रूप में ऐलान किया था. हालांकि डीएनए ने इस खबर के बारे में पहले ही बता दिया था कि वह इस साल शो में एंट्री नहीं करेंगी. एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने डीएनए को बताया था कि निया शर्मा बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी. खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने जो ऐलान किया था वह महज मजाक मस्ती था.

यह भी पढ़ें- TV की 'संस्कारी बहुओं' ने OTT पर आते ही खूब दिए Bold सीन, देख दंग रह गए सभी

आज से शुरू होगा बिग बॉस 18

बिग बॉस को लेकर बात करें, तो घर को इस बार तीन हिस्सों में बांटा गया है. टाइम का तांडव की थीम के कारण, बिग बॉस ने अपने घर को 107 कैमरों के साथ एक गुफा टाइप होटल में बदल दिया है, जो कि अन्य सीजन से सबसे ज्यादा हैं. सलमान खान के शो का प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा. प्रीमियर के बाद जियो सिनेमा पर दर्शकों के लिए 24 घंटे लाइव फीड भी मौजूद रहेगी. यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement