Advertisement

Nehha Pendse: चैलेंज पूरा करने के चक्कर में मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बची एक्ट्रेस, Video में दिखा बुरा हाल

Nehha Pendse ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Latest News
Nehha Pendse: चैलेंज पूरा करने के चक्कर में मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बची एक्ट्रेस, Video में दिखा बुरा हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने फेमस कॉमेडी शो  'मे आई कम इन मैडम' (May I Come In Madam?) में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. इसके अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हालांकि, इन सब से अलग नेहा इस वक्त किसी और वजह को लेकर ही चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो अब खूब वायरल हो रहा है. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस एक खास तरह का योगा चैलेंज करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. हालांकि, तभी वे अपना संतुलन खो बैठीं. इसके बाद तो जो कुछ हुआ आप खुद ही देख लीजिए-

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

यह भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hain में जल्द आएगी नई गोरी मेम, इस एक्ट्रेस से चल रही है बात

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे चैलेंज पूरा करने के चक्कर में नेहा डिसबैलेंस हो जाती हैं और मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बचती हैं. वीडियो में नेहा के चेहरे पर डर भी साफ देखा जा सकता है. हालांकि, जिस अंदाज में उन्होंने ये वीडियो शेयर किए है, उसे देखने के बाद लोग अब जमकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. 

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में फनी इमोजी शेयर की है तो वहीं, कुछ इसे लेकर एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने की सलाह भी देते नजर आए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'ध्यान से, कहीं गिर ना जाओ' तो दूसरे ने लिखा, 'ज्यादा कसरत के चक्कर में भी लेने के देने पड़ जाते हैं.' तीसरे ने लिखा, 'आराम से गमला है पीछे.' तो वहीं, एक और यूजर फनी अंदाज में कहते हैं, 'आस्क मिस्टर साजन, वो आपकी मदद करेंगे.'

यह भी पढ़ें- Saumya Tandon: बचपन को याद कर छलका 'गोरी मैम' का दर्द, बोलीं 'उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया'

बता दें कि नेहा पेंडसे टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं. वे अब तक कई शोज में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी हैं. इसके अलावा नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस यहां आए दिन खुद से जुड़ी एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहने का एक मौका हाथ से जानें नहीं देतीं हैं. वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस के हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement