Advertisement

Balika Vadhu फेम Neha Marda शादी के 11 साल बाद बनीं मां, बेटी के साथ पहली फोटो की शेयर

TV एक्ट्रेस Neha Marda मां बन गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ पहली फोटो शेयर की है. फैंस से लेकर कई सेलेब्स जमकर एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं.

Latest News
Balika Vadhu फेम Neha Marda शादी के 11 साल बाद बनीं मां, बेटी के साथ पहली फोटो की शेयर

Neha Marda 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के फेमस शो बालिका वधू (Balika Vadhu) सहित कई टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी (Neha Marda Daughter) के साथ पहली फोटो शेयर कर दी है. एक्ट्रेस के घर शादी के 11 साल बाद ये खुशखबरी आई है. हाल ही में उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.

नेहा मर्दा को प्रेग्नेंसी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हाल ही में उन्हें अचानक अस्पताल में भी एडमिट होना पड़ा था. एक्ट्रेस अपना प्रेग्नेंसी (Neha Marda Pregnancy) पीरियड काफी इंजॉय कर रही थीं. वो अक्सर फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. बीते दिनों उनकी गोदभराई (Neha Marda Baby Shower) की फोटोज भी काफी वायरल हुई थीं. साथ ही नेहा अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी से जुड़ी टिप्स शेयर करती रहती थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

ये भी पढ़ें: बालिका वधू फेम Neha Marda की हुई गोदभराई, Photos में नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

10 फरवरी 2012 को नेहा ने पटना के एक बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी. उनकी ये अरेंज मैरिज थी. अब शादी के करीब 11 साल उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है.

ये भी पढ़ें: 47 की उम्र में फेमस एक्ट्रेस की मां ने दिया बेटी को जन्म, Photo शेयर कर बोलीं 'कोई शर्म नहीं'

नेहा मर्दा ने टीवी शो बालिका वधु में गेहना का किरदार निभाकर घर घर में पहचान बनाई थी. वो 2008 से 2011 तक शो में थीं. आखिरी बार उन्हें जी टीवी के शो क्यों रिश्तों की कट्टी बट्टी में देखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement