Advertisement

Neha Bhasin: 'ऐसे मत घूमो, गाना भी गा लिया करो,' Bikini में सिंगर ने पोस्ट की फोटो, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Neha Bhasin अपनी बोल्ड पर्सनालिटी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने Bikini में कुछ फोटो पोस्ट कर डाली हैं जिसे देख लोग जमकर Troll कर रहे हैं.

Neha Bhasin: 'ऐसे मत घूमो, गाना भी गा लिया करो,' Bikini में सिंगर ने पोस्ट की फोटो, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Neha Bhasin नेहा भसीन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि अपने हॉट लुक्स (Neha Bhasin hot photos) के कारण लाइमलाइट में बनी रहती हैं. सिंगर अक्सर अपनी इन्हीं बोल्ड फोटोज (Neha Bhasin bold look) की वजह से ट्रोल भी हो जाती है. एक बार फिर नेहा ट्रोल्स (Neha Bhasin Trolled) के निशाने पर आ गई हैं. उन्होंने हाल ही में बिकिनी (Bikini photos) में कुछ फोटोज पोस्ट कर दी हैं जिसे देख लोगों ने उनसे ये सब करने को नहीं बल्कि गाना गाने को कह डाला है. देखें एक्ट्रेस की फोटोज. नेहा भसीन अपने गानों के अलावा अपने हॉट लुक्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं. 

सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस को अपनी दीवाना बनाती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बिकिनी में कुछ फोटो पोस्ट की है जिसे देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इन फोटोज में सिंगर अपने सेक्सी कर्व्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर डाला है. 

इन फोटोज में बैकग्राउंड में पौधों के साथ नेहा भसीन को एक झूले पर बैठे हुए देखा जा सकता है. ग्रीन कलर के स्विमसूट में सिंगर धूप सेंकती हुई नजर रही. वो नो मेकअप लुक में नजर आईं साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था. फैन्स उनकी तस्वीरों को देखकर क्रेजी हो गए और जमकर सिंगर पर उन्होंने प्यार लुटाया. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ट्रॉपिकल स्टेट ऑफ माइंड.'

ये भी पढ़ें: यूक्रेन से भागकर Neha Bhasin की भाभी बनी ये लड़की, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीर

ये भी पढ़ें: Sreejita De Wedding: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें शादी से लेकर हनीमून तक की डिटेल

हालांकि नेहा की फोटोज को देख लोग जमकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. लोगों ने उनसे गाना गाने को कहा है ना कि बिकिनी में फोटो पोस्ट करने के लिए. वहीं एक यूजर ने लिखा 'मैडम थोड़ा गाना भी गा लिया करो, कब तक बिकिनी में घूमोगी, आवाज अच्छी है.' 

नेहा मिलक ने मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, नीरजा, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी कई फिल्मों के हिट सॉन्ग में अपनी आवाज दी है. जग घूमेया के लिये उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा नेहा बिग बॉस सीजन 15 में नजर आई थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement