Advertisement

The Great Indian Kapil Show के लिए Navjot Singh Sidhu चार्ज कर रहे हैं तगड़ी रकम, फीस जानकर आप भी होंगे हैरान

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sindhu) कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show 3) के तीसरे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं. वह इस शो के लिए प्रति एपिसोड कितनी फीस चार्ज करने वाले हैं, चलिए जानते हैं.

Latest News
The Great Indian Kapil Show के लिए Navjot Singh Sidhu चार्ज कर रहे हैं तगड़ी रकम, फीस जानकर आप भी होंगे हैरान

The Great Indian Kapil Show 

Add DNA as a Preferred Source

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sindhu) अपने शायराना अंदाज में और कविताओं के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. वह कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show 3) के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं. दो दिन पहले ही नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसके बारे में जानकारी दी थी. वहीं, इस शो के लिए नवजोत कितनी फीस चार्ज करने वाले हैं, चलिए जानते हैं इस बारे में. 

नवजोत सिंह सिद्धू शो से करीब पांच साल तक दूर रहे थे. वहीं, जब वे वापसी करने वाले हैं, तो उनकी वापसी का सिर्फ कपिल शर्मा की टीम ही नहीं बल्कि फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने नवजोत की वापसी का प्रोमो शेयर किया था, जिसमें कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह को सरप्राइज देते हैं. इस प्रोमो के दौरान अर्चना कपिल से पूछती है कि नेटफ्लिक्स इंडिया क्या उन्हें घर देने वाले हैं, या फिर कार. लेकिन जैसे ही कपिल शर्मा अर्चना की आंखों से पट्टी हटाते हैं, वह नवजोत को वापस से देख हैरान रह जाती है. यह मजेदार प्रोमो फैंस को भी काफी पसंद आया है.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show से होगी Archana Puran Singh की छुट्टी? कुर्सी छीनने लौट रहे हैं Navjot Singh Sidhu

बता दें कि अर्चना और नवजोत सिंह सिद्धू द ग्रेट इंडिया कपिल शो के आने वाले सीजन में साथ नजर आएंगे. दोनों ही इस कॉमेडी शो के दर्शकों को जमकर एंटरटेन करेंगे.

नवजोत सिंह की फीस

वहीं नवजोत की फीस को लेकर बात करें तो वह आखिरी बार 2018 और 2010 के बीच द कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए थे. उन्होंने इसके कथित तौर पर 125 एपिसोड के लिए लगभग 25 करोड़ कमाए थे. यानी कि प्रति एपिसोड उन्हें 20 लाख रुपये मिले थे. वहीं ओटीटी पर वापसी करते हुए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रति एपिसोड वह 30 से 40 लाख रुपये फीस चार्ज करेंगे. बता दें कि हफ्ते में एक एपिसोड इस नए सीजन का टेलीकास्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: कपिल से लेकर सुनील और कृष्णा तक, हर एपिसोड के लिए मोटी फीस लेते हैं ये स्टार्स

नवजोत सिंह के बाद ली थी अर्चना ने जगह

नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2019 में हुए पुलवामा विवाद के बाद इस शो से दूरी बना ली थी. जिसके बाद उनके स्थान पर अर्चना पूरन सिंह को जज की जगह दी गई थी. इसके बाद से अर्चना लगातार शो का हिस्सा बनी हुई है. वहीं, अब सिद्धू और अर्चना साथ में तीसरे सीजन में नजर आएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement