Advertisement

19 साल बाद छोटे पर्दे पर फिर आ रहा Shaktiman, Mukesh Khanna को देख खुशी से झूम उठे 90s किड्स

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापस लौट रहे हैं. वह अपने शो शक्तिमान (Shaktimaan) को 19 साल बाद लेकर आ रहे हैं.

Latest News
19 साल बाद छोटे पर्दे पर फिर आ रहा Shaktiman,  Mukesh Khanna को देख खुशी से झूम उठे 90s किड्स

Shaktiman

Add DNA as a Preferred Source

एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) जो भारत में सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktiman) की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हाल ही में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. दरअसल मुकेश खन्ना शक्तिमान के रोल में एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में इसके बारे में जानकारी शेयर की है. यह देखकर 90 के दशक बच्चे काफी खुश हो गए हैं. 

सोमवार को एएनआई के साथ इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने अपने किरदार के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात की है और सुपरहीरो शक्तिमान की वापसी के बारे में उन्होंने एक्साइटमेंट दिखाई है. उन्होंने कहा, '' यह मेरी एक पोशाक है, मुझे व्यक्तिगत रूप से भी लगता है, मेरे मन में यह कॉस्च्यूम मेरे भीतर से आई है, मैंने शक्तिमान में अच्छा परफॉर्म किया, क्योंकि यह अंदर से आया है. एक्टिंग पूरी तरह से आत्मविश्वास के बारे में है. जब मैं शूटिंग कर रहा होता हूं, तो कैमरे के बारे में भूल जाता हूं. मैं फिर से शक्तिमान बनकर दूसरों से भी ज्यादा खुश हूं.

यह भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer की शादी पर Mukesh Khanna ने किया रिएक्ट, लव जिहाद कहने वालों को शक्तिमान ने दिया जवाब

शक्तिमान के किरदार को नई पीढ़ी के सामने लाने के बारे में एक्टर ने कहा, '' मैं अपना फर्ज निभा रहा हूं, जो मैंने 1997 में शुरू किया था और जो 2005 तक चला. मुझे लगता है कि मेरा काम 2007 में जनता तक पहुंचना चाहिए, क्योंकि आज की पीढ़ी अंधी दौड़ में लगी है. उन्हें रोकना होगा और उन्हें सांस लेने के लिए कहना होगा. 

मुकेश खन्ना ने शेयर किया था वीडियो

रविवार को खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया था और टीजर वीडियो की घोषणा की थी, जिसमें शक्तिमान की झलक दिखाई गई थी. वीडियो में शक्तिमान को उड़ते और स्कूल में उतरते हुए देखा गया है, जहां वह भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस समेत कई भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों को देखते हैं और स्वतंत्रता के बारे में गाना गाते हैं और कैप्शन में लिखा- यह उनके लौटने का समय हैं. यह वापस आने का समय है. हमारे पहले भारतीय सुपर-टीचर सुपर-हीरो. हां आज के बच्चों पर अंधेरा और बुराई हावी है, यह उनके लौटने का समय है. वह एक मैसेज के साथ लौटेंगे. उनका स्वागत करें, दोनों हाथों से.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir के बहाने Mukesh Khanna ने BJP को मारा ताना, बोले 'करोड़ों के बजट में से कुछ...'

फैंस हुए खुश

वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा- शक्तिमान वापस आ गया. दूसरे ने लिखा- आपको इस रूप में देख कर हृदय आनन्दित हो गया मेरे सुपर हीरो. एक और यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा सेक्शन लेकर आए हो सर. देशभक्ति और क्रांतिकारी वीरों के बारे जानने मिलेगा खुशी मिलेगी. 

450 से भी ज्यादा एपिसोड्स चले

बता दें कि शक्तिमान जो कि दूरदर्शन पर 1997 में शुरू हुआ था और 2005 तक चला था. यह भारत में काफी पसंद किया गया था. यह शो 450 से भी ज्यादा एपिसोड तक चला था और अब इसकी वापसी से लाखों दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement