Advertisement

MTV Roadies 19 में Ashneer Grover लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, Rhea Chakraborty और Prince को देंगे कड़ी टक्कर

MTV Roadies 19 में नए गैंग लीडर को देख लोग शॉक हो गए हैं. जी हां, इस सीजन में Ashneer Grover भी गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाले हैं. शो का नया promo देख फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Latest News
MTV Roadies 19 में Ashneer Grover लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, Rhea Chakraborty और Prince को देंगे कड़ी टक्कर

MTV Roadies 19 Ashneer Grover

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी (Ashneer Grover controversy) में फंसते रहते हैं. उन्हें शो से ज्यादा पॉपुलैरिटी उसे छोड़ने के बाद मिली है. इसी बीच अब अशनीर ग्रोवर की टीवी पर फिर से वापसी हो गई है. वो शार्क टैंक के अगले सीजन में नहीं बल्कि एमटीवी रोडीज सीजन 19 (MTV Roadies season 19) में गैंग लीडर के रूप में नजर आने वाले हैं. शो के प्रोमो में इसका खुलासा हुआ है जिसे देख लोग काफी हैरान रह गए हैं. 

अशनीर ग्रोवर अब रोडीज के नए सीजन में एंटरटेनमेंट का तड़का का तड़का लगाते नजर आएंगे. शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज को सीजन 19 में देखा जाएगा. शो के नए प्रोमो में उनकी मौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया है. BharatPe के पूर्व एमडी और सह-संस्थापक की टीवी पर वापसी से काफी लोग शॉक में हैं. इस ऑडिशन के नए प्रोमो वीडियो में अशनीर नजर आए. वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

ये भी पढ़ें: Ashneer Grover ने जब Salman Khan को बोला 'भाड़ में जा', बिजनेसमैन ने खुद सुनाया पूरा किस्सा

वीडियो की शुरुआत देश के कई शहरों में हुए ऑडिशन से हुई. कई कंटेस्टेंट की झलक भी इसमें दिखाई दी. प्रोमो में अशनीर ग्रोवर के अलावा सोनू सूद, रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी नजर आए. इन सभी गैंग लीडर्स के बीच की नोक झोक भी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें: जिस Prince Narula ने किया सपोर्ट उसी पर Rhea Chakraborty ने लगाए शॉकिंग आरोप? Roadies 19 के शूट पर मचा हंगामा 

प्रोमो के एक सीन में अशनीर कहते हैं, 'भीख ही मांग रहा है ना. भाई ले लो मेरे को.' वीडियो सामने आते ही लोग जमकर इसपर कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, 'अशनीर ये वाकई चौंकाने वाला है.' एक ने लिखा 'सर किस लाइन में आ गए आप'. अन्य ने लिखा 'यहां ये क्या कर रहा है.'

इससे पहले अशनीर को टीवी के फेमस शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 में देखा गया था. इसके बाद वो काफी फेमस हो गए. हालांकि, वो दूसरे सीजन में नजर नहीं आए थे. बाद में शो में उनकी जगह अमित जैन ने ले ली थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement