Advertisement

Mohit Raina के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अदिति शर्मा ने बेटी को दिया जन्म, दिखाई बेटी की पहली झलक

फेमस एक्टर Mohit Raina शादी के एक साल के बाद पापा बन गए हैं. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है. एक्टर ने बेटी की पहली झलक दिखाई है.

Latest News
Mohit Raina के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अदिति शर्मा ने बेटी को दिया जन्म, दिखाई बेटी की पहली झलक

Mohit Raina

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'देवों के देव महादेव' (Devon Ke Dev...Mahadev) में भगवान शिव का रोल निभाकर घर-घर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) के घर किलकारियां गूंजी हैं. इस रोल से पॉपुलर हुए एक्टर कई टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं. साल 2022 में उन्होंने अदिति शर्मा (Mohit Raina Wife Aditi Sharma) से शादी की थी और अब करीब एक साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. एक्टर ने इंस्टा पर प्यारी सी फोटो शेयर कर गुड न्यूज दी है.

मोहित रैना ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक्टर ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है. इस फोटो में उनकी बच्ची के छोटे से हाथ और एक्टर की उंगलियां नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा 'और फिर ऐसे ही हम 3 हो गए. दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohit Raina (@merainna)

ये भी पढ़ें: पर्दे पर शिव का किरदार निभाकर छा गए ये एक्टर्स, एक को सच में भगवान मानने लगे थे लोग

मोहित रैना की ये फोटो पोस्ट होते ही वायरल होने लगी. फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई देने लगे. एक फैन ने लिखा 'महादेव की बेटी, बधाई हो सर.' एक अन्य यूजर ने लिखा 'मुबारक हो, लक्ष्मी जी आई हैं.' 

ये भी पढ़ें: Mohit Raina: 'जब सब ठीक है तो अनफॉलो क्यों किया', लोगों के सवालों से परेशान हुए एक्टर, दिया ऐसा जवाब

फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी से पहले आई थी तलाक की खबरें

मोहित ने साल 2022 की शुरुवात में अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ शादी की थी. उनकी शादी में केवल नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे. वहीं शादी की पहली एनिवर्सरी से पहले मोहित की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वाइफ अदिति शर्मा की फोटोज डिलीट कीं तो इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे. खबरें आईं कि एक्टर अपनी शादी की पहली सालगिरह से पहले ही पत्नी से अलग होने वाले हैं.

हालांकि बाद में मोहित ने तलाक की खबरों को 'बेसलेस' बताया था. अब एक्टर ने फैंस के कुछ और सवालों का भी जवाब दिया हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement