Advertisement

Mirzapur की 'माधुरी भाभी' के साथ बड़ा हादसा, आंख में लगी ऐसी चोट Photo देखकर चौंक जाएंगे

Mirzapur में 'माधुरी भाभी' का किरदार निभाकर फैंस को इंप्रेस कर चुकीं एक्ट्रेस Isha Talwar के साथ शूटिंग के दौरान हादसा हो गया है.

Mirzapur की 'माधुरी भाभी' के साथ बड़ा हादसा, आंख में लगी ऐसी चोट Photo देखकर चौंक जाएंगे

Isha Talwar: ईशा तलवार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वेब सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur) में 'माधुरी भाभी' (Madhuri Bhabhi) का किरदार निभाकर एक्ट्रेस ईशा तलवार (Isha Talwar) ने सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, अब इस शो के आने वाले सीजन यानी 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) में नजर आने वाली हैं. इस शो की शूटिंग वो महीनों पहले ही पूरी कर चुकी हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'सास बहू और फ्लैमिंगो' रिलीज हुई है. इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके साथ शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसकी वजह से उनकी आंख में चोट गंभीर आई थी.

ईशा तलवार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक अखबार में छपी खबर की फोटो शेयर की है. इसमें ईशा की दो तस्वीरें हैं. एक उनकी नॉर्मल फोटो है और दूसरी में उनकी एक आंख पर वेल ढका हुआ नजर आ रहा है. इसके साथ ही बताया गया है कि शूटिंग के दौरान ईशा को किस तरह चोट लगी थी. दरअसल एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी और सीन में squib machine का इस्तेमाल कर शूट किया जा रहा है. ये एक एक्शन सीन था इसी मशीन से की वजह से एक्ट्रेस की बाईं आंख में चोट लग गई.

ये भी पढ़ें- ऑफिस नहीं होती तो ये काम करती हैं Mirzapur की Madhuri Bhabhi, तस्वीरों में बताई पूरी कहानी

Isha Talwar

एक्ट्रेस बताती हैं कि 'बहुत अंधेर था और squibs सीधा मेरी आंख में आकर लगी. इसकी वजह से मेरी आंख सूज गई थी और मैं इसे खोल नहीं पा रही थी'. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके को- स्टार दीपक डोबरिया उन्हें दूसरे दिन डॉक्टर के पास लेकर गए. तीन दिनों तक वो ठीक से देख नहीं पा रही थीं. ईशा ने बताया कि वो तीन दिनों बाद शूट पर लौट पाई थीं. सिर्फ एक्टिंग ही नहीं एक्ट्रेस ने इसमें एक्शन सीन भी शूट किए, मेकर्स के मना करने के बाद भी एक्ट्रेस ने ये खतरा मोल लिया ताकि स्क्रीन पर सबकुछ ऑरिजनल दिखाई दे.

ये भी पढ़ें- Mirzapur में Beena Bhabhi बनकर दिए बोल्ड सीन, रियल लाइफ में बिल्कुल अलग हैं Kaleen Bhaiya की बीवी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement