Advertisement

Indian Idol की रियलिटी पर दाग, 6 सीजन होस्ट कर चुकीं Mini Mathur ने फोड़ा शो का भांडा

मिनी माथुर (Mini Mathur) ने सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है.

Indian Idol की रियलिटी पर दाग, 6 सीजन होस्ट कर चुकीं Mini Mathur ने फोड़ा शो का भांडा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) इस वक्त जबरदस्त विवादों में घिर गया है. इंडियन आइडल पर अक्सर स्क्रिप्टेड और टीआरपी के लिए इमोशनल ड्रामा क्रिएट करने के आरोप लगते आए हैं. वहीं, अब  शो की होस्ट रह चुकीं मिनी माथुर (Mini Mathur) ने इसे लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. 

बता दें कि मिनी माथुर इंडियन आइडल के 6 सीजंस को होस्ट कर चुकी हैं. हालांकि, फिर अचानक उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था. अब हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान मिनी ने इसके पीछे की वजह बताई है. Cyrus Broacha के ब्रॉडकास्ट में खुलासा करते हुए मिनी माथुर ने कहा की इंडियन आइडल स्क्रिप्टेड है. मिनी ने कहा कि पहले शो का फोकस कंटेस्टेंट्स पर रहता था लेकिन फिर बाद में मोमेंट्स क्रिएट किए जाने लगे.

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar-Falguni Pathak के विवाद में कूदीं धनश्री, सिंगर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

मामले को लेकर बात करते हुए मिनी कहती हैं, 'मैं शो के सभी कंटेस्टेंट्स के करीब थी. यहां तक कि उन्हें डिनर पर घर भी बुलाती थीं. मैंने उनके साथ घंटों समय बिताया है लेकिन फिर धीरे-धीरे मुझे अहसास हुआ कि अब इसमें कोई रियलिटी नहीं रह गई है. इससे अलग शो सिर्फ पैसा बनाने पर फोकस कर रहा है. रियलिटी है नहीं, बल्कि उसे बनाया जा रहा है, दर्शकों के लिए क्रिएट किया जा रहा है.'

एक ऐसे ही वाकया को याद करते हुए मिनी ने बताया, 'एक बार शो में कंटेस्टेंट्स के रिश्तेदार आने वाले थे. हर किसी को पता था कि उनके घर से कौन आ रहा है, इसके बाद भी उन्हें देखकर चौंकने वाला रिएक्शन देने को कहा गया. सिर्फ यही नहीं, एक दिन मेरे प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र जी आ रहे हैं, उनका मोमेंट करना है. मैंने कहा, मोमेंट कराते हैं या होता है. ये ऐसी चीज थी, जो मैं नहीं करने वाली थी.'

यह भी पढ़ें- Govinda: पहली बार बेटे Yashvardan के साथ डांस करते दिखे एक्टर, Video देख लोग बोले- कहां छुपा रखा था?

बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है. इससे पहले दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार भी कुछ ऐसा ही खुलासा कर चुके हैं. अमित कुमार ने बताया था कि कैसे उन्हें शो में सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था. साथ ही उनकी परफॉर्मेंस के बारे में जरा भी नेगेटिव ना बोलने की हिदायत दी गई थी.  इसके अलावा सुनिधि चौहान भी खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें भी शो में केवल तारीफ करने के लिए ही कहा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement