Advertisement

Kalyani Kurale-Jadhav: मशहूर टीवी एक्ट्रेस की रोड एक्सीडेंट में मौत, वायरल हुआ हादसे का Video

Kalyani Kurale-Jadhav के अचानक चले जाने से मराठी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. एक्ट्रेस को अपने टीवी सीरियल 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता था.

Kalyani Kurale-Jadhav: मशहूर टीवी एक्ट्रेस की रोड एक्सीडेंट में मौत, वायरल हुआ हादसे का Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडस्ट्री से एक और दुखद और शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव (Kalyani Kurale-Jadhav) का निधन हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही टीवी जगत में मातम पसर गया है. 32 साल की एक्ट्रेस के इस तरह चले जाने से हर कोई सदमे में है. मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याणी ने रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवां दी. एक्ट्रेस के एक्सीडेंट का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जो अब तीजे से वायरल हो गया है. 

कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ ही समय पहले एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के सांगली-कोल्हापुर हाइवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास अपना एक रेस्टोरेंट खोला था. वहीं, शनिवार देर रात कल्याणी रेस्टोरेंट बंद कर वापस अपने घर लौट रही थीं. वह अपनी बाइक पर थीं. तभी एक डंपर ने एक्ट्रेस की बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में कल्याणी को काफी चोट आईं, आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

 

यह भी पढ़ें- Siddhaanth Vir Surryavanshi: बेटी डीजा ने दी पिता के पार्थिव शरीर को अग्नि, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

इस खबर के सामने आने के बाद से ही मराठी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. कल्याणी कुरले जाधव के यूं अचानक चले जाने से मराठी इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि जिस हाइवे से एक्ट्रेस गुजर रही थीं, उसमें ढेरों गड्ढे हैं और इससे पहले भी इसपर कई हादसे हो चुके हैं. 

मामले की जानकारी देते हुए कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें: Celebrieties Death by Heart Attack: सोनाली से पहले सिद्धार्थ से पुनीत तक इन बड़े स्टार्स को पड़ा था दिल का दौरा

कौन थीं Kalyani Kurale-Jadhav?
बता दें कि कल्याणी कुरले जाधव मराठी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थीं. एक्ट्रेस को अपने टीवी सीरियल 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता था. इसके अलावा दिवंगत एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं. अपनी मौत से कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही थीं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के साथी कलाकार और फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement