Advertisement

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi First Promo: 25 साल बाद तुलसी विरानी के रोल में लौटीं Smriti Irani, फैंस की यादें हुईं ताजा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) शो टीवी पर 25 साल बाद वापस आ रहा है और इस शो में स्मृति ईरानी तुलसी के रोल में नजर आएंगी.

Latest News
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi First Promo: 25 साल बाद तुलसी विरानी के रोल में लौटीं Smriti Irani, फैंस की यादें हुईं ताजा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Add DNA as a Preferred Source

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो था. इस शो में लीड एक्ट्रेस के तौर पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) नजर आईं थी और वह घर-घर अपने किरदार को लेकर पहचानी जाने लगीं. वहीं, अब तुलसी विरानी के रोल में 25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी हो गई है. सोमवार को मेकर्स ने सास भी कभी बहू थी के रीबूट वर्जन को अनाउंस कर दिया है. जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

दरअसल, स्टार प्लस ने सोमवार को क्योंकि सास भी कभी बहू का प्रोमो रिलीज किया है. इस प्रोमो की शुरुआत परिवार के चार लोगों से होती है, जिसमें माता-पिता, बेटा और बहू एक रेस्टोरेंट में होते हैं. तब वह अपने खाने को एंजॉय कर रहे होते हैं. इस दौरान टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी का थीम ट्रैक बजता है, जो मां को उनके अच्छे पुराने दिनों की याद दिलाता है, जब वे अपने खाने के साथ इस शो को एंजॉय करती थी. जब उसका बेटा कहता है कि शो जल्द ही वापस आने वाला है, तो वह हैरान होती हैं और खुश भी होती हैं.

यह भी पढ़ें- 'मैं रोती थी', 16 साल छोटी बहन को याद कर इमोशनल हुईं Rashmika Mandanna

स्मृति ईरानी करेंगी टीवी पर वापसी

इस बीच पिता बताते हैं कि ईरानी उर्फ तुलसी शायद स्क्रीन पर वापस नहीं आ पाएंगी, क्योंकि वह अपने पॉलिटिकल करियर में बिजी हैं, तो इससे उनके फिर से इस फेवरेट शो का हिस्सा बनने की संभावनाओं के बारे में बहस शुरू हो जाती है. बहस को खत्म होते ही स्मृति की एंट्री होती है और वह कलश उठाती हैं और तुलसी में जल चढ़ाती हैं और कहती हैं कि बिल्कुल वापस आउंगी. इस बात से पुष्टि हो गई कि वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्क्रीन पर वापसी करेंगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

यह भी पढ़ें- कर्ज में डूबने के बाद भी Smriti Irani ने क्यों ठुकरा दिया था Pan Masala एड का ऑफर, सालों बाद किया खुलासा

प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, '' क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे? 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ. क्योंकि सास भी कभी बहु थी एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने. क्या आप भी तैयार हो? देखिए. क्योंकि सास भी कभी बहु थी, 29 जुलाई से रात 10.30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियो हॉटस्टार पर. 

तुलसी के रोल पर बोलीं स्मृति

स्मृति ने तुलसी के रोल में स्क्रीन पर वापसी के बारे में एक बयान शेयर किया और कहा, '' क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वापसी करना सिर्फ एक भूमिका में वापस जाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी में वापसी है, जिसने भारतीय टेलीविजन को फिर से परिभाषित किया और मेरी अपनी लाइफ को नया आकार दिया. इसने मुझे कमर्शियल सफलता से कहीं ज्यादा दिया, इसने मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया, एक पीढ़ी के इमोशनल ताने बाने में जगह दी. क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे टेलीकास्ट होगा और 29 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement