Advertisement

Kushal Tandon ने कबूला Shivangi Joshi संग रिश्ता? बताए क्या है शादी के प्लांस

टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ चल रही अफेयर की अफवाहों चल रही थीं. वहीं, अब एक्टर ने अपने रिश्ते पर रिएक्ट किया है.

Latest News
Kushal Tandon ने कबूला Shivangi Joshi संग रिश्ता? बताए क्या है शादी के प्लांस

Shivangi Joshi, Kushal Tandon

Add DNA as a Preferred Source

एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) टीवी शो बरसातें (Barsatein – Mausam Pyaar Ka) एक साथ नजर आए थे. दोनों को लेकर बीते लंबे वक्त से अफवाहें चल रही थीं, कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कभी भी उन्होंने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया था. लेकिन अब एक्टर कुशाल टंडन ने अपने रिश्ता को कबूल कर लिया है. एक्टर ने साथ ही अपने शादी के प्लांस के बारे में भी बात की है. 

दरअसल, ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर कुशाल टंडन ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है. हालांकि इस दौरान उन्होंने शिवांगी जोशी का नाम नहीं लिया है. एक्टर ने कहा, '' मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से प्यार में हूं. हम इसे बहुत स्लो आगे बढ़ा रहे हैं. मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दें और वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है कभी भी. लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता पिता जो मेरे लिए लड़की ढूंढ रहे थे, उनकी वो तलाश जरूर खत्म हो गई है.

यह भी पढ़ें- Shivangi Joshi को Kiss करते दिखे Kushal Tandon? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

बरसातें शो के बाद खुद पर ध्यान दे रहे कुशाल

कुशाल ने इस बीच अपने शो बरसाते मौसम प्यार का, के बारे में भी बात की है. एक्टर ने कहा कि मेरा शो बरसातें खत्म होने के बाद मैं खुद पर ध्यान दे रहा हूं. मैं अपनी फिजिकल हेल्थ और फिटनेस पर काम कर रहा हूं, लेकिन अब मैं कुछ नई प्रोजेक्ट्स लूंगा. मेरे पास वेब शो और टीवी शो दोनों के ही ऑफर्स हैं. आपको बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी स्टारर शो बरसातें इस फरवरी को समाप्त हुआ था. 

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

फैंस ने किए कमेंट्स

आपको बता दें कि इस इंटरव्यू में कुशाल टंडन ऑफिशियल तौर पर अभी भी शिवांगी जोशी का नाम नहीं लिया है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में फैंस कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- पहले से ही लग रहा था. दूसरे ने लिखा- यह एक अच्छी खबर है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement