Advertisement

Kumkum Bhagya की इस एक्ट्रेस के साथ लालबाग के दर्शन के वक्त हुई बदसलूकी, वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी

टीवी एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप (Simran Budharup) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि लालबाग चा राजा के दर्शन के दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई है.

Latest News
Kumkum Bhagya की इस एक्ट्रेस के साथ लालबाग के दर्शन के वक्त हुई बदसलूकी, वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी

Simran budharup

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों चारों ओर गणेश चतुर्थी का समारोह चल रहा है और इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी एक्टर्स तक मुंबई के फेमस लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप (Simran Budharup) भी अपनी मां के साथ लालबाग के राजा दर्शन के लिए पहुंची थी, जहां उनका एक्सपीरियंस काफी खराब रहा है. दरअसल, दर्शन के दौरान लालबाग के राजा के कर्मचारियों ने उनके साथ बहुत गलत बर्ताव किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बर्ताव की आलोचना की. 

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सिमरन ने लिखा- लालबाग चा राजा दर्शन में वास्तव में निराशाजनक एक्सपीरियंस रहा. आज मैं आशीर्वाद लेने के लिए अपनी मां के साथ लालबाग चा राजा के दरबार में पहुंची, लेकिन कर्मचारियों के अनअक्सेप्टेबल बर्ताव के कारण हमारा अनुभव काफी खराब हो गया. जब मेरी मां फोटो खींच रही थीं, तो संगठन के एक शख्स ने उनका फोन छीन लिया( वह मेरे पीछे लाइन में थीं, ऐसा नहीं था कि वह ज्यादा समय ले रही थीं, क्योंकि दर्शन के लिए मेरी बारी थी) और जब उन्होंने फोन वापस लेने की कोशिश की, तो उन्होंने उन्हें धक्का दिया.

इसपर मैंने हस्तक्षेप किया और बाउंसरों ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया, जब मैंने उनके इस बर्ताव को रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो उन्होंने मेरा भी फोन छीनने की कोशिश की.(यह वीडियो है, जहां मैं चिल्ला रही हूं, मत करो, क्या कर रहे हो आप). इसके बाद जब उन्हें पता चला कि मैं एक एक्ट्रेस हूं तो वो पीछे हट गए.

इसके आगे एक्ट्रेस ने आखिर में लिखा, '' यह घटना जागरूकता और जवाबदेही की जरूरत पर प्रकाश डालती है. लोग पॉजिटिव और आशीर्वाद की तलाश में अच्छे इरादों के साथ ऐसी जगहों पर जाते हैं. इसके बजाय हमें आक्रामकता और अनादर का सामना करना पड़ता है. मैं समझती हूं कि भीड़ का इंतेजाम करना काफी चैलेंजिंग है, लेकिन भक्तों के साथ गलत बर्ताव या उन्हें नुकसान पहुंचाए बिना व्यवस्था बनाए रखना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है. मैंने इस मुद्दे पर ध्यान दिलाने के लिए इसे शेयर किया है और उम्मीद करती हूं कि यह कार्यक्रम आयोजकों और कर्मचारियों के लिए एक वैकअप कॉल की तरह सम्मान और सम्मान के साथ सही बर्ताव के लिए काम करेगा. आइए सभी के लिए एक सुरक्षित, ज्यादा पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करें. 

जानें कौन है सिमरन बुधरूप
सिमरन बुधरूप एक फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने स्टार प्लस पर पंड्या स्टोर और नजर और स्टार भारत पर दुर्गा माता की छाया जैसे शो में काम किया है. वह जियो सिनेमा की वेब सीरीज फूह से फैंटसी में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं, वह इन टीवी शो कुमकुम भाग्य में भी नजर आ चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement