Advertisement

Koffee With Karan के लिए Celebs से क्यों गिड़गिड़ाते हुए नजर आए Karan Johar, वीडियो वायरल

Karan Johar एक बार फिर अपने शो Koffee With Karan से वापसी करने वाले हैं. शो का नया प्रोमो शेयर करते हुए Karan Johar ने बता दिया है कि इस बार शो पर क्या कुछ धमाकेदार देखने को मिलेगा. साथ ही उन्होंने इस शो की तारीख का ऐलान भी कर दिया है.

Koffee With Karan के लिए Celebs से क्यों गिड़गिड़ाते हुए नजर आए Karan Johar, वीडियो वायरल

Koffee With Karan 7 करण जौहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर अपने शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके शो के सातवें सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच करण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है. साथ ही इस वीडियो में करण शो में सेलेब्स के शामिल होने के लिए मिन्नतें करते हुए नजर आए. यही नहीं उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रोल होने से भी फर्क नहीं पड़ता है. 

करण जौहर के मोस्ट अवेटेड सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7)को लेकर काफी समय से इंतजार चल रहा था. कुछ दिन पहले शो का पहला धमाकेदार प्रोमो सामने आया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी थी. हालांकि तब करण जौहर ने सीजन की डेट को लेकर बस हिंट दी थी. उन्होंने खुलकर तारीख का एलान नहीं किया था. इसके बाद वो काफी ट्रोल भी हो गए थे. इसी बीच आज शो को नया प्रोमो सामने आया है जिसमें आखिरकार करण ने शो की तारीख का ऐलान कर दिया है. करण ने वीडियो के आखिर में बताया कि सीजन सात की शुरुआत सात जुलाई से हो रही है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ये भी पढ़ें: Karan Johar ने कंफर्म कर दिए Koffee With Karan 7 के गेस्ट? यहां देखें पूरी लिस्ट

यही नहीं इस प्रोमो वीडियो में करण जौहर सेलेब्स से गिड़गिड़ाते हुए भी नजर आए. वो उनसे शो में आने के लिए रिक्वेस्ट करते हुए नजर आए. उन्होंने सेलेब्स को 2-2 गिफ्ट हैंपर तक का ऑफर दे डाला है. उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि उनपर ट्रोल्स का असर नहीं हो रहा है.

ये भी देखें: Koffee With Karan 7 का पहला धमाकेदार प्रोमो, करण जौहर ने बताया कब और कहां आएगा ये शो

खैर आखिरकार करण ने शो की तारीख ऐलान कर दिया है. शो 7 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा. इस बार शो में कौन कौन से सेलेब्स आएंगे इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. हालांकि कुछ दिन पहले आई कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शो का पहला एपिसोड शूट हो चुका है और बताया जा रहा है कि इस एपिसोड की मेहमान सारा अली खान और जाह्नवी कपूर थीं. इसके अलावा शो पर साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर भी दिखाई देने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement