Advertisement

Karanveer Mehra बने Khatron Ke Khiladi 14 के विनर, ट्रॉफी के साथ मिला इतना कैश प्राइज 

Khatron Ke Khiladi 14 कई हफ्तों के बाद अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया. इस सीजन को विनर भी मिल गया है. इस बार विनर का ताज Karan veer Mehra के सिर सजा है.

Latest News
Karanveer Mehra बने Khatron Ke Khiladi 14 के विनर, ट्रॉफी के साथ मिला इतना कैश प्राइज 

Khatron Ke Khiladi 14 winner Karanveer

Add DNA as a Preferred Source

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के इस सीजन को विनर मिल गया है. रियलिटी शो के इस सीजन के विनर (Khatron Ke Khiladi 14 winner) करण वीर मेहरा बनकर उभरे हैं. उन्हें शो का विनर घोषित कर दिया गया है. उन्होंने ग्रैंड फिनाले का आखिरी स्टंट करके इस खिताब को जीता है और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो जीतने पर करण को 20 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है. इसके अलावा एक टोयोटा अर्बन कार भी जीती है.

करण वीर ट्रॉफी पाकर बेहद खुश दिखे. उनके साथ टॉप 3 में कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी थे. खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले का आखिरी स्टंट कृष्णा श्रॉफ, करण वीर मेहरा और गश्मीर महाजनी ने किया था. इससे पहले टॉप 5 की बात करें तो करणवीर मेहरा के अलावा शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी चुने गए थे. सभी के बीच फिनाले तक पहुंचने के लिए कांटे की टक्कर होते देखने को मिली थी. 

TV एक्टर हैं Karanveer
करण वीर मेहरा टीवी के जाने माने एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में शो रीमिक्स से किया था. वो वेब सीरीज कपल ऑफ मिस्टेक्स में बरखा बिष्ट के साथ नजर आए. इसके अलावा उन्हें रागिनी एमएमएस 2 , मेरे डैड की मारुति , ब्लड मनी, बदमाशियां और आमीन जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया था.

ये भी पढ़ें: बीवी को दिया धोखा, अब हो रहा तलाक, फेमस Youtuber की पत्नी पहुंची प्रेमानंद महाराज के पास? यहां जानें क्या है सच
 

Bigg Boss 18 में होगी Nia Sharma की एंट्री
खतरों के खिलाड़ी 14 में रोहित शेट्टी ने बताया कि सलमान खान के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में निया शर्मा हिस्सा लेंगी. उन्होंने ऐलान किया कि निया शो में शामिल हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement