Advertisement

Khatron Ke Khiladi 12 की शूटिंग से पहले Shivangi Joshi पर हुआ अटैक, बचाव के लिए आए रोहित शेट्टी

Khatron Ke Khiladi 12 की शूटिंग शुरू हो गई है. खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस बारे में जानकारी दी है.

Khatron Ke Khiladi 12 की शूटिंग से पहले Shivangi Joshi पर हुआ अटैक, बचाव के लिए आए रोहित शेट्टी

Khatron Ke Khiladi 12 खतरों के खिलाड़ी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवी का मोस्ट अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग शुरू हो गई है.  शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और सभी कंटेस्टेंट्स भी केपटाउन पहुंच चुके हैं. इस बार भी शो में सारे कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे. वहीं शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की धांसू एंट्री देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. रोहित ने सोशल मीडिया पर शूटिंग शुरू होने का ऐलान किया है. हालांकि शो की शूटिंग की फोटो सामने नहीं आई है पर कंटेस्टेंट की फोटो और वीडियो जरूर वायरल हो रही है.

सबसे पहले बात करते हैं शो के होस्ट रोहित शेट्टी की. रोहित हमेशा की तरह धमाकेदार तरीके से एंट्री करते हुए दिखे. वो हेलिकॉप्टर के बाहर खड़े दिखे जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया है. रोहित ने इसके कैप्शन में लिखा- ये समय है पागल होने, जंगली और रियल होने का. खतरों के खिलाड़ी शूट शुरू. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद खतरों के खिलाड़ी शो की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का भी एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवांगी पर अटैक हुआ पर जैसे ही अटैकर ने रोहित शेट्टी को देखा, वो भाग खड़ा हुआ. हालांकि असलियत में शिवांगी पर कोई अटैक नहीं हुआ, ये वीडियो बस शो के प्रमोशन के लिए बनाया गया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि खतरों के खिलाड़ी के 12 सीजन में रुबीना दिलैक, शिवांगी जोशी,अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर रहमानी, मुनव्वर फारूकी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया और तुषार कालिया समेत तमाम लोग हिस्सा ले रहे हैं. सभी कंटेस्टेंट के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. शो कलर्स टीवी पर 7 अगस्त 2022 से टेलीकास्ट होगा. इसका प्रोमो जून के दूसरे हफ्ते से रिलीज होगा. हालांकि अभी इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बता दें कि इस शो में टेलीविजन, बॉलीवुड और डिजिटल की दुनिया की कई हस्तियां स्टंट करती हैं.  शुरू में शो को अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किया गया था और फिर इसके बाद से फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी इसका हिस्सा हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement