Advertisement

Khatron Ke Khiladi 12 की शूटिंग हुई पूरी, Rohit Shetty ने शेयर किया धांसू पोस्ट, इस एक्टर ने कमेंट कर की तारीफ

Khatron Ke Khiladi 12: टीवी रिएलिटी शो KKK 12 ने हर सीजन में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है. एक बार फिर ये शो लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहा है. हाल ही में शो के होस्ट Rohit Shetty ने एक पोस्ट शेयर कर बड़ी जानकारी साझा की है.

Latest News
Khatron Ke Khiladi 12 की शूटिंग हुई पूरी, Rohit Shetty ने शेयर किया धांसू पोस्ट, इस एक्टर ने कमेंट कर की तारीफ

Rohit Shetty KKK 12

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्शन से भरपूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi season 12) टीआरपी की लिस्ट में आ चुका है. ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. सेलिब्रिटीज से भरे हुए इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने इस अपडेट को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने कहा है कि शो की शूटिंग केप टाउन में पूरी हो चुकी है और अब वो वापस भारत आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो भारत आते ही अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पर जुट जाएंगे. 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग कैपटाउन में चल रही थी. अब खबर है कि ये शूट पूरा हो चुका है. खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो काफी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में रोहित ने लिखा-  '50 दिन, 82 स्टंट और मुश्किल मौसम. मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई है क्योंकि खतरों के खिलाड़ी पहले से ही देश का नंबर एक रियलिटी शो है. इसका श्रेय टीम एंडेमोल और टीम कलर्स को जाता है, और दर्शकों को इसे नंबर वन रियलिटी शो बनाने के लिए धन्यवाद. केप टाउन से फिदा ले रहा हूं, भारत वापसी आ रहा हूं.' 

पोस्ट के आखिर में रोहित शेट्टी ने बताया है कि वो भारत लौटते ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हो जाएंगे. वो रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिरकस और इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग को पूरा करेंगे. इस फोटो पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है. उन्होंने रोहित शेट्टी की तारीफ कर उन्हें स्टड कहा है.

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 12 Winner: अनजाने में रोहित शेट्टी की फिसली जुबान, लीक कर दिया शो के विनर का नाम?

शो को मिल चुके हैं फाइनलिस्ट!

'खतरों के खिलाड़ी 12' ने पहले ही हफ्ते से धमाल मचाया हुआ था. इस शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. टीवी में भले ही इस शो की अभी शुरुआत हुई हो लेकिन असल में इसकी शूटिंग खत्म हो गई है. शो को अब पांच फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं.

शो फैन पेज khatronkekhiladi.12.tazakhabar के मुताबिक, रूबीना दिलैक, तुषार कालिया, मिस्टर फैजू, जन्नत जुबैर और मोहित मलिक टॉप पांच में आ गए हैं. अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो शो देखने के बाद ही मालूम चलेगा. 

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 12: भगवान का नाम लेते हुए चीख पड़ीं Rubina Dilaik, कांच के डिब्बे में हुईं बंद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement