Advertisement

Khatron Ke Khiladi 12 में स्टंट करते हुए किसी की निकली चीख तो कोई हुआ बेहोश, प्रोमो देख उड़ जाएंगे होश

Khatron Ke Khiladi 12 का जल्द आगाज होने वाला है. शो की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है. शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे.

Khatron Ke Khiladi 12 में स्टंट करते हुए किसी की निकली चीख तो कोई हुआ बेहोश, प्रोमो देख उड़ जाएंगे होश

Khatron Ke Khiladi 12 खतरों के खिलाड़ी 12

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron ke khiladi 12) सीजन 12 इन दिनों काफी सुर्खियों में है. टास्‍क और चैलेंज से भरे इस शो को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं. हर बार की तरह इस बार भी कई फेमस सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट के रूप में नजर आने वाले हैं. वहीं रोहित शेट्टी एक बार फिर से शो के होस्ट की कमान संभालेंगे.  इस बीच शो से जुड़े वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में शो के इंस्टा हैंडल पर कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिसमें शो के कंटेस्‍टेंट्स स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. इन वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. 

सबसे पहले बात करते हैं सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू (Mr Faisu) यानी फैजल शेख (Faisal Shaikh) की. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो खतरों के खिलाड़ी शो में स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी चीख निकल आई. दरअसल एक चैलेंज के दौरान उन्हें करंट लग जाता है जिससे उनकी चीख निकल जाती है. इस वीडियो में वो पानी वाला स्टंट करते हुए भी नजर आए जिसको करने के दौरान उनकी सांस फूल जाती है. फैजू सांप और कीड़ों के साथ भी स्टंट करते हुए दिखे. इस वीडियो के आखिरी में रोहित शेट्टी कहते हैं- बच के कहां जाएगा. खतरा कहीं से भी आएगा.  

इसके साथ ही एक और कंटेस्‍टेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोई और नहीं बल्कि जन्नत जुबैर नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत तो उनके केप टाउन की सड़कों पर टहलते हुए होती है पर जब उन्हें पानी वाला स्टंट मिलता है तो वो बेहोश हो जाती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्नत को पानी में जाकर नीचे लगे दो बैलून को निकालना है. वो तेजी से स्वीमिंग पूल के किनारे तो आ जाती हैं पर बेहोश हो जाती हैं, फिर क्रू-मेंबर्स जन्नत की मदद के लिए आते हैं.

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 12 Winner: अनजाने में रोहित शेट्टी की फिसली जुबान, लीक कर दिया शो के विनर का नाम?

इन वीडियो से साफ जाहिर है कि इस बार के स्टंट और चैलेंज इन कंट्स्टेंट के होश उड़ाने वाले हैं. हालांकि इसमें दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट होगा.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement